Women's Day: 'अगर मैंने ये किया, तो आप भी कर सकती हैं', पीएम मोदी के X हैंडल से बिहार की अनिता ने कही यह बात
Bihar News: अनिता देवी ने कहा कि मेरी सबसे बड़ी खुशी यह है कि मेरे साथ काम करने वाली महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। मुझे विश्वास है कि केवल आर्थिक स्वतंत्रता ही महिलाओं की गरिमा और सामाजिक स्थिति को मजबूत करती है। आज जब मेरे साथ काम करने वाली महिलाएं अपने परिवारों के लिए कुछ अच्छा करती हैं, तो मुझे सबसे अधिक संतुष्टि मिलती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले के अनंतपुर गांव निवासी अनिता देवी के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा कि "मैं अनिता देवी, नालंदा जिले के अनंतपुर गांव की निवासी हूं। मैंने जीवन में बहुत संघर्ष देखा है, लेकिन हमेशा कुछ अपना करने की इच्छा थी। 2016 में, मैंने खुद का काम शुरू करने का निर्णय लिया। उस समय स्टार्टअप का चलन बढ़ चुका था, इसी कारण 9 साल पहले मैंने मधोपुर फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की स्थापना की। आज, मैं मशरूम उत्पादन के माध्यम से अपने परिवार को आगे बढ़ाने का काम कर रही हूं। न केवल मैंने अपनी राह आसान की है, बल्कि सैकड़ों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार के अवसर भी प्रदान किए हैं। अब मेरी कंपनी किसानों को सस्ते दामों पर उर्वरक, बीज और कीटनाशक जैसी आवश्यक वस्तुएं भी प्रदान करती है। आज इस कंपनी में काम करने वाली सैकड़ों महिलाएं आत्म-सम्मान के साथ अपने जीवनयापन कर रही हैं।
मैं अब मखाना से संबंधित काम के बारे में भी सोच रही हूं
अनिता देवी ने बताया कि बिहार सरकार के जीविका प्रोजेक्ट और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की मदद से उन्होंने मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लिया और सैकड़ों महिलाओं को मशरूम खेती से जोड़ा। बिहार सरकार के जीविका प्रोजेक्ट और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की मदद से मैंने मशरूम उत्पादन में प्रशिक्षण लिया। इसके बाद, मैंने सैकड़ों महिलाओं को मशरूम खेती से जोड़ा। उन्होंने यह भी बताया कि अब उनका सपना है कि गांव की हर महिला अपनी पैरों पर खड़ी हो। उन्होंने कहा कि मखाना बोर्ड की स्थापना की घोषणा के बाद, मैं अब मखाना से संबंधित काम के बारे में भी सोच रही हूं।
मेरे साथ काम करने वाली महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं
अनिता देवी ने कहा कि मेरी सबसे बड़ी खुशी यह है कि मेरे साथ काम करने वाली महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। मुझे विश्वास है कि केवल आर्थिक स्वतंत्रता ही महिलाओं की गरिमा और सामाजिक स्थिति को मजबूत करती है। आज जब मेरे साथ काम करने वाली महिलाएं अपने परिवारों के लिए कुछ अच्छा करती हैं, तो मुझे सबसे अधिक संतुष्टि मिलती है। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वे आत्मनिर्भर बनें और अपने जीवन और अपने परिवारों के जीवन को बदलने का काम करें। "अगर मैंने ये किया, तो आप भी कर सकती हैं!" मुझे विश्वास है कि अगर मैंने यह काम किया, तो कोई भी इसे कर सकता है। मेरी सभी बहनों से मेरा संदेश है कि वे आत्मनिर्भर बनें और अपने जीवन के साथ-साथ अपने परिवारों के जीवन को भी बदलने का काम करें। अगर आप अपने समर्पण और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लें, तो इस दुनिया में कोई भी शक्ति आपको रोक नहीं सकेगी। बता दें कि 23 फरवरी को पीएम मोदी ने एक विशेष पहल के तहत यह घोषणा की थी कि महिला दिवस के अवसर पर वे अपनी सोशल मीडिया अकाउंट्स कुछ प्रेरणादायक महिलाओं को सौंपेंगे, ताकि वह एक दिन अपनी कामकाजी यात्रा और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा कर सकें।