{"_id":"64d73bc6334741148d0f441b","slug":"an-unknown-vehicle-crushed-a-bike-rider-returning-home-in-jamui-died-on-the-spot-family-in-shock-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Accident News: घर लौट रहे एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत; परिवार सदमें में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Accident News: घर लौट रहे एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत; परिवार सदमें में
Sat, 12 Aug 2023 01:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:29 PM IST
सार
Accident News: जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र में अपने घर लौट रहे बाइक सवार एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। घायल युवक को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
अपनी बेटी के साथ मृतक शंभू कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जमुई के सिकंदरा से अपने घर नीम नवादा लौट रहे बाइक सवार एक युवक को अज्ञात वाहन कुचलकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद युवक को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह दुर्घटना शुक्रवार की रात जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग के खरगोड़ पुतेरिया के पास हुई। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के नीम नवादा गांव निवासी कैलाश महतो के बेटे शंभू कुमार (25) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शंभू कुमार शुक्रवार की दोपहर अपने निजी काम को लेकर बाइक से सिकंदरा थाना क्षेत्र के कृपारामडीह गांव गया था। वहां से रात में वह अपने घर नीम नवादा लौट रहा था। तभी जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग के खरगोड़ पुतेरिया के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। वहीं, घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से सदर अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शंभू कुमार की दो बेटियां और एक बेटा है। इधर, घटना की जानकारी के बाद मृतक के पिता कैलाश महतो और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल पहुंचे। जहां मृतक को देखते ही परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे।
विज्ञापन
इधर, घटना को लेकर सदर थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत होने की जानकारी मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।