फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Amit Shah Rally : Home Minister targeted Nitish Kumar and Rahul Gandhi in Lakhisarai, Rahul launching failed

Amit Shah in Bihar : शाह ने नीतीश को विश्वासघाती कहा, राहुल गांधी के लिए बोले- बिहार से फिर हुई फेल लांचिंग

Thu, 29 Jun 2023 05:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 29 Jun 2023 05:30 PM IST
सार

Bihar News : गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार में विपक्षी एकता के लिए भाजपा विरोधी दलों की 23 जून को हुई बैठक पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की 20वीं फेल लांचिंग पटना में हुई। उन्होंने नीतीश कुमार को विश्वासघाती कहा।

विज्ञापन
Amit Shah Rally : Home Minister targeted Nitish Kumar and Rahul Gandhi in Lakhisarai, Rahul launching failed
गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को लखीसराय के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री से कहा कि नीतीश बाबू, आपने क्या किया इसका हिसाब दीजिए। बिहार वालों मुझे एक बात कहनी है। जो नेता हर बार घर बदले, उसपर विश्वास कर सकते हैं। ऐसे व्यक्ति के हाथ में बिहार सौंपना चाहिए क्या? उनको भी मालूम है, इसलिए जाकर कांग्रेस की चौखट पर बैठे हैं।

विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा कि नीतीश बाबू, लालू प्रसाद को इस उम्र में मूर्ख बना रहे हैं। नीतीश बाबू यहीं रहना चाहते हैं। आपने 20 से ज्यादा पार्टियां इकट्ठा कर ली। चलो मान लिया। 20 लाख करोड़ का घपला-भ्रष्टाचार करने वाली पार्टियों का जमघट किया। लालू प्रसाद और अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर सत्ता हथियाने का प्रयास कर रहे हो? जो सत्ता के लिए सारे सिद्धांतों से समझौता करे, उसपर विश्वास कर सकते हैं। आपकी पैदाइश ही भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई से हुई तो किस मुंह से लालू प्रसाद के साथ हैं। राहुल गांधी के साथ बैठे हैं, जिसकी इंदिरा गांधी के खिलाफ लड़कर नीतीश बाबू का राजनीतिक उदय हुआ था।
विज्ञापन


जनता से पूछा- 20 बार फेल लॉन्चिंग करने वाले राहुल चाहिए या मोदी
अमित शाह ने आगे कहा कि 20 साल से राहुल गांधी को लांन्च किया जा रहा है। इस बार भी कांग्रेस ने पटना से राहुल गांधी को लाॅन्च किया। बिहार की जनता भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं जाती है। 2024 में जनता को तय करना है कि 20 बार फेल लॉन्चिंग करने वाले राहुल बाबा चाहिए या नरेंद्र मोदी चाहिए। 2024 में मोदीजी देश का नेतृत्व करना चाहते हैं। अमित शाह ने पूछा कि जंगलराज वालों से बिहार को मुक्त कराओगे क्या? जो लोग सत्ता के लिए लालू-नीतीश के साथ जा रहे हैं, वह बिहार की चरमराती व्यवस्था देख लें। खराब मौसम में आने के लिए लोगों का धन्यवाद दिया। अमित शाह ने कहा कि जिन्होंने विश्वासघात किया है, उन्हें दंड देने का काम मुंगेर लोकसभा वालों को करना है। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि 2024 में मोदीजी को जिताओगे, 2025 में भाजपा को जिताओगे। सभी सीटें भाजपा को दिलाने की बात सोचकर मुट्ठी भींचिए और जोर से बोलिए भारत माता की जय।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amit Shah Rally : Home Minister targeted Nitish Kumar and Rahul Gandhi in Lakhisarai, Rahul launching failed
लखीसराय में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा। - फोटो : अमर उजाला

उपलब्धियां गिनाते हुए बोले- गरीब कल्याण के नौ साल, भारत गौरव के नौ साल हैं
बिहार की जनता ने 2014 में 31 और 2019 में 39 सीटें प्रधानमंत्री मोदी को दी। 2024 में सभी की सभी 40 सीटें कमल के निशान को वोट देने का काम कीजिए। आपके आशीर्वाद से मोदी 9 साल से प्रधानमंत्री हैं। गरीब कल्याण के नौ साल, भारत गौरव के नौ साल हैं। भारत की सुरक्षा के नौ साल का शासन है। नीतीश बाबू आज मैं पूरा हिसाब देने आया हूं। गृह मंत्री ने कहा कि मोदीजी ने देश को नौ साल में विकसित करने का काम किया है। इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज बनाने का मुंगेर में काम मोदीजी ने किया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे मोदीजी ने दिए। 28500 करोड़ रुपए बिहार-झारखंड के एक्सप्रेस वे के लिए। गंगा पर पुल के उन्नयन के लिए दिए। 13400 करोड़ से मेट्रो पटना का काम शुरू किया। 85 नए आरओबी के साथ ट्रैकों के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम किया। उन्होंने कहा कि शिवहर, झंझारपुर, बक्सर के लिए दी गई योजनाओं की चर्चा की। मधेपुरा में मछली चारा मिल स्थापना की चर्चा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed