फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Air Force Garud Commandos team arrived in marriage of Shahid commando Jyoti Prakash Nirala's sister

बहन पर जान छिड़कते थे शहीद कमांडो निराला, साथी जवानों ने शादी में निभाई भाई की रस्म

Sat, 15 Jun 2019 10:53 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आसिम खान Updated Sat, 15 Jun 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
Air Force Garud Commandos team arrived in marriage of Shahid commando Jyoti Prakash Nirala's sister
बहन को विदा करते गरूड़ कमांडो के जवान - फोटो : Social Media

कश्मीर के बांदीपुरा में शहीद कमांडो ज्योति प्रकाश निराला की बहन की शादी में गरूड़ कमांडो की टीम पहुंची। इस शादी में एक बहन को 'सौ भाइयों' ने मिलकर विदा किया। वायुसेना जवानों ने इस शादी में बहन को उसके शहीद भाई निराला की कमी महसूस नहीं होने दी।

विज्ञापन


कश्मीर के बांदीपुरा में शहीद गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला की बहन शशि कला को गांव की परंपरा के अनुसार वायुसेना के जवानों ने हथेलियों पर रख विदा किया। इस शादी में देश की शान माने जाने वाली वायुसेना के आईएएफ गरुड़ कमांडो की टीम ने न सिर्फ बढ़चढ़कर हिस्सा लिया, बल्कि कई स्नेहिल क्षणों से सबको भावुक कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद निराला के पिता तेजनारायण सिंह ने गरुड़ कमांडो की इस टीम के प्रति अपना आभार जताते हुए कहा कि मेरे घर पहुंचे जवान मेरे निराला जैसे ही थे। शशिकला की शादी पाली रोड डेहरी निवासी उमाशंकर यादव के पुत्र सुजीत कुमार के साथ हुई। शादी के पूरे आयोजन में वायुसेना के जवानों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। 

बता दें कि निराला चार बहनों के इकलौते भाई और परिवार का इकलौता सहारा थे। 26 जनवरी 2018 को गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निराला को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed