{"_id":"64be717901525ac13f048424","slug":"after-visiting-of-chirag-paswan-wife-of-mohammad-shahabuddin-bihar-decision-about-rjd-party-leader-lalu-yadav-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : शहाबुद्दीन की बीवी हेना शहाब ने तय कर ली पार्टी; चिराग पासवान मिल गए थे, अब वीडियो से कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : शहाबुद्दीन की बीवी हेना शहाब ने तय कर ली पार्टी; चिराग पासवान मिल गए थे, अब वीडियो से कही यह बात
Mon, 24 Jul 2023 06:11 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 24 Jul 2023 06:11 PM IST
सार
Chirag Paswan : दिवंगत बाहुबली सांसद मो. शहाबुद्दीन की बीवी हेना शहाब के पास लोजपा रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान मिलने गए तो कई तरह की बातें उभरीं। हेना को राजद ने राज्यसभा नहीं भेजा, इसका भी मलाल था। लेकिन, अब उन्होंने अपना रास्ता बता दिया है।
विज्ञापन
मोहम्मद शहाबुद्दीन-हिना शहाब
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पूर्व सांसद और दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब की पत्नी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनके राजनीतिक संभावनाओं के लिए काफी अहम माना जा रहा है। वीडियो के जरिए हेना शहाब ने तमाम अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "मैं राजद की नेत्री हूं और राजद का जिस पार्टी से गठबंधन है, मैं उस पार्टी के लिए हूं। दूसरे दल या अन्य तरह की फेसबुक और व्हाट्सएप पर झूठी खबरें जो चल रही हूं उसको मैं सिरे से खारिज करती हूं।" हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। वहीं हेना शहाब के परिवार के ओर से कहा गया है कि यह वीडियो काफी पुराना है।
विज्ञापन
राजद को लेकर स्टैंड क्लियर कर दिया
चुनावी समर से पहले हेना शहाब का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। राजद को लेकर उन्होंने जिस तरह से अपना स्टैंड क्लियर कर दिया, उससे राजनीतिक गलियारे में लगाए जा रहे सारे कयासों पर लगाम लगा दिया। राजनीतिक पंडित भी कंफ्यूजन लग रहे थे कि हेना शहाब किस पार्टी से चुनाव लड़ेगी। किसके साथ जाएगी। दरअसल, संभावना जताई जा रही थी कि राजद हेना शहाब को राज्यसभा भेजेगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। हेना शहाब के समर्थकों ने राजद का विरोध भी किया था। इसके बाद उनके दूसरे दल में जाने की अटकलें तेज हो गई लेकिन ऐन वक्त पर हेना शहाब का वीडियो सामने आया। इसमें उन्होंने अपना स्टैंड क्लियर कर दिया।
विज्ञापन
इसी माह चिराग पासवान पहुंचे थे हेना शहाब और ओसामा से मिलने
दरअसल 3 जुलाई लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान, दिवंगत मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब और बेटे ओसामा से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे। यहां चिराग पासवान हिना शहाब और ओसामा से घंटो बातचीत की। इसके बाद हिना शहाब के लोजपा ज्वाइन करें की बात चलने लगी थी। लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे थे। चर्चा यह भी हो रही थी कि 2024 लोकसभा चुनाव में हिना शहाब चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास से सीवान लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ सकती हैं।
विज्ञापन