{"_id":"65565438cf16f4a0b90712bd","slug":"after-bihar-police-sub-inspector-youth-killed-by-sand-mafia-in-jamui-chirag-paswan-attacked-cm-nitish-kumar-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : अब बालू माफिया ने ट्रक से कुचल फिर जान ली, दारोगा के बाद दूसरी हत्या; अस्पताल पहुंचे चिराग तो क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : अब बालू माफिया ने ट्रक से कुचल फिर जान ली, दारोगा के बाद दूसरी हत्या; अस्पताल पहुंचे चिराग तो क्या हुआ
Thu, 16 Nov 2023 11:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:11 PM IST
सार
Bihar Police : बालू माफिया के द्वारा सब इंस्पेक्टर की हत्या करने के बाद एसपी और डीएम ने कहा था कि इस घटना को अंजाम देने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर है। लेकिन अगले ही रोज प्रशासन को चुनौती देते हुए बालू से लदे ट्रक ने फिर दो युवकों को कुचल दिया।
विज्ञापन
परिजनों को सांत्वना देते चिराग पासवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार को बालू माफियाओं के द्वारा बिहार पुलिस के सब इंस्पेक्टर प्रभात रंजन की हत्या के बाद जमुई के एसपी और डीएम ने कहा था कि इस पर हम बहुत सख्ती से निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि इस घटना में शामिल अपराधी और बालू माफियाओं पर बहुत जल्द कार्रवाई की जाएगी। लेकिन उनकी निगरानी को चुनौती देते हुए बालू माफियाओं के बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने अगले ही दिन फिर जमुई में ही दो युवकों को कुचल दिया। जमुई अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल युवकों को पटना रेफर कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचने पर इस वजह से चिराग ने कहा- करेंगे एफआईआर
गुरुवार को घायल युवक की मौत पटना के एक निजी अस्पताल में हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही चिराग पासवान पटना के उस निजी अस्पताल में पहुंचे। वहां परिजनों ने बताया कि बालू माफियाओं के इशारे पर अस्पताल ने लापरवाही करते हुए युवक की जान ले ली। इसके बाद चिराग पासवान अस्पताल का निरीक्षण किया जिसमें यह पाया कि उस वक्त अस्पताल के सारे चिकित्सक और मैनेजर सहित लगभग सभी कर्मी अस्पताल से गायब थे। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सारी करतूत बालू माफियाओं की है। इसके बाद चिराग पासवान ने बालू माफियाओं के साथ-साथ उस निजी अस्पताल और उस समय अनुपस्थित सभी कर्मियों पर FIR करने की बात कही। इस दौरान वहां पर काफी तनातनी की स्थिति हो गई।
विज्ञापन
मंगलवार को अपर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन की कर दी थी हत्या
मंगलवार को जमुई जिला के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत महुलिया टांड़ गांव के पास बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार गरही थाने के अपर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन और एक पुलिसकर्मी को कुचल दिया। उस घटना में प्रभात रंजन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। फिर अगले ही दिन दो युवकों को बुधवार को बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया जिसमें एक की गुरूवार को पटना के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन