फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Action on bribery in Bihar: Assistant drug controller arrested for taking 2 lakh bribe for medicine store

बिहार में घूसखोर पर कार्रवाई: दवा दुकानों के सत्यापन के लिए 2 लाख घूस लेता असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर गिरफ्तार

Thu, 17 Nov 2022 06:17 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी/पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी/पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Thu, 17 Nov 2022 06:17 PM IST
सार

दो दवा दुकानों के भौतिक सत्यापन के लिए 2 लाख की घूस लेते सीतामढ़ी के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर नवीन कुमार को गुरुवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। मकान में तलाशी के दौरान दो जमीन के डीड, 7.49 लाख के जेवरात और 90 हजार नकदी की बरामदगी हुई।

विज्ञापन
Action on bribery in Bihar: Assistant drug controller arrested for taking 2 lakh bribe for medicine store
सीतामढ़ी में गिरफ्तार असिस्टेंट ड्रग इंस्पेक्टर (सफेद शर्ट में) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दवा दुकानों के भौतिक सत्यापन के लिए 2 लाख की घूस लेते सीतामढ़ी के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर नवीन कुमार को गुरुवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर को सीतामढ़ी में किराए के मकान पर आवेदक दुकानदारों को बुलाकर घूस लेते हुए दबोचा गया। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने सीतामढ़ी में यह कार्रवाई छह दिन पहले आई शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के बाद की। गुरुवार को सीतामढ़ी में गिरफ्तारी के साथ ही पटना में नवीन कुमार के शेखपुरा मोड़ स्थित दुर्गा आश्रम गली वाले आवास पर भी हाउस सर्च किया। ग्राउंड के अलावा चार तल्ले के इस मकान में तलाशी के दौरान दो जमीन के डीड, 7.49 लाख के जेवरात और 90 हजार नकदी की बरामदगी हुई। देर शाम तक तलाशी जारी रही।   

विज्ञापन

11 को शिकायत, 16 को केस, 17 को गिरफ्तार
सीतामढ़ी के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर नवीन कुमार ने सीतामढ़ी के सैदपुर निवासी विनोद कुमार सिंह से उनके प्रतिष्ठान एम्पल रेमेडिज प्राइवेट लिमिटेड के भौतिक सत्यापन कर सकारात्मक रिपोर्ट देने और एक अन्य दुकानदार मुकेश कुमार की दुकान की भी ऐसी ही रिपोर्ट बनाने के लिए रिश्वत की मांग रखी थी। विनोद कुमार सिंह ने इसकी शिकायत 11 नवंबर को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में की, जिसके बाद प्राथमिक जांच में जब आरोप सही पाया गया तो 16 नवंबर को केस दर्ज करने के बाद ब्यूरो मुख्यालय की टीम से डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में एक टीम सीतामढ़ी पहुंची। टीम ने सीतामढ़ी के हनुमान नगर वार्ड पुराना 14 स्थित विनोद कुमार गुप्ता के मकान में किराए पर रह रहे नवीन कुमार को रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथ धर दबोचा।  

विज्ञापन

चम्मच के साथ सुनहरी कटोरी, दो प्रॉपर्टी के पेपर मिले
इस गिरफ्तारी के साथ पटना में असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के फ्लैट पर पहुंचकर हाउस सर्च किया तो वहां चम्मच के साथ सुनहरी कटोरी और जेवरातों के अलावा प्रॉपर्टी के कागजात हाथ लगे। प्राथमिक तौर पर सामने आया कि 250 ग्राम ज्वेलरी और एक किलो चांदी बरामद हुई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी मो. खुर्शीद आलम ने पटना में हाउस सर्च के बाद बताया कि घूसखोरी के आरोप की जांच करने के लिए पटना से ही टीम सीतामढ़ी गई थी। पटना में भी अभी जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed