{"_id":"649994bfd3e5f5692f078125","slug":"a-young-man-was-seen-dancing-while-waving-arms-at-a-wedding-ceremony-in-sitamarhi-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शादी समारोह में फिर हथियार लहराते हुए ठुमके लगाता दिखा युवक; पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शादी समारोह में फिर हथियार लहराते हुए ठुमके लगाता दिखा युवक; पुलिस तलाश में जुटी
Mon, 26 Jun 2023 07:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 26 Jun 2023 07:08 PM IST
सार
सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि यह वीडियो रीगा का बताया जा रहा है। पुलिस इसकी सत्यता की जांच कर रही है। जल्द ही जांच के बाद युवक की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हथियार लहराते हुए डांस करता युवक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी से एक बार फिर बारात के दौरान हथियार लहराने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो जिले के रीगा थाना क्षेत्र के अन्हारी का बताया जा रहा है। जहां एक बारात के दौरान गाने पर एक युवक हाथ में हथियार लेकर ठुमके लगा रहा था। हालांकि इस दौरान कुछ लोग उसे हटाते भी दिखे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में बारातियों के साथ दुरा लगाने वाली रस्म में एक युवक अपने हाथ में हथियार लेकर डांस करता दिखाई दे रहा है। आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तरह की वीडियो के सत्यापन में जिला पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। लगातार जिला पुलिस द्वारा इस तरह के मामलों को लेकर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद लोग इस तरह के कारनामे करने से बाज नहीं आ रहे हैं। दरअसल, शादी समारोहों तथा कार्यक्रमों में इस तरह हथियार प्रदर्शन को लेकर कभी भी अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो रीगा थाना क्षेत्र के अन्हारी पंचायत के किसी गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा हथियार असली है या नकली है, यह जांच का विषय है। इस मामले को लेकर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि यह वीडियो रीगा का बताया जा रहा है। पुलिस इसकी सत्यता की जांच कर रही है। जल्द ही जांच के बाद युवक की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन