{"_id":"64feb029b7e31aef1007faf9","slug":"a-woman-who-was-out-for-a-morning-walk-in-jamui-was-crushed-by-a-truck-laden-with-sand-death-on-spot-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सुबह की सैर पर निकली महिला को बालू लदे ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सुबह की सैर पर निकली महिला को बालू लदे ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क
Mon, 11 Sep 2023 11:44 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:44 AM IST
सार
Bihar Police: लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने महिला को कुचल दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के जमुई में सोमवार की सुबह एक बुजुर्ग महिला को बालू लदे ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद मौके से भाग रहे ट्रक को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया। लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। यह घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के जमुई-मुंगेर मुख्य मार्ग स्थित लक्ष्मीपुर बाजार के पास की है। वहीं, आक्रोशित लोगों ने लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के जमुई-मुंगेर मुख्य मार्ग स्थित लक्ष्मीपुर बाजार के पास सड़क जाम कर दिया। इससे आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, मृतक महिला की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी महेश साह की 65 वर्षीय पत्नी रानी देवी के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रानी देवी सोमवार की सुबह सैर करने के लिए लक्ष्मीपुर बाजार की ओर निकली थी। जैसे ही वह जमुई-मुंगेर मुख्य मार्ग के लक्ष्मीपुर बाजार के पास पहुंची। तभी जमुई की ओर से आ रहे बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचल दिया। घटना इतनी जबरदस्त थी कि महिला का शरीर क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद भाग रहे ट्रक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास करने लगी। काफी समझाने के करीब आधे घंटे के बाद सड़क जाम को हटाया जा सका। फिर पुलिस मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गई।
विज्ञापन
घटना को लेकर लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने महिला को कुचल दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। ट्रक चालक और उसके मालिक की पहचान कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन