फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A truck crushed a woman crossing the road in nalanda

Nalanda: ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला को कुचला, भागने के क्रम में मोटरसाइकिल को भी रौंदा; एक की मौत

Tue, 09 Jul 2024 11:59 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 09 Jul 2024 11:59 AM IST
सार

Nalanda: नालंदा में मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार 2 व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मामला बिन्द थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंभारी पुल के समीप का है। मृतका की पहचान बिन्द थाना क्षेत्र के बिन्द निवासी स्वर्गीय दामोदर पासवान की (62) वर्षीया पत्नी पार्वती देवी के रूप में की गई है।

विज्ञापन
A truck crushed a woman crossing the road in nalanda
नालंदा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना के संबंध में मृतका के परिजन ने बताया कि पार्वती देवी सड़क पार कर रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक जो रहुई की तरफ से सरमेरा की ओर जा रही थी। उसने कुचल दिया। वहीं भागने के क्रम में मोटरसाइकिल सवार को भी टक्कर मारते हुए ट्रक चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दोनों व्यक्ति को इलाज के लिए बिन्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानीय लोगों की मदद से भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


महिला खेत के काम को लेकर सड़क के दूसरी ओर जा रही थी। जबकि बाइक सवार बिहार शरीफ कोर्ट किसी काम से आ रहा था। वहीं इस घटना की जानकारी जैसे ही महिला के घर वालों को मिली परिजनों की चीख पुकार मच गई। परिवार वालों की चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। इस हादसे के बाद थोड़े समय के लिए आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गई। वहीं इस मामले में बिन्द थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है एवं अज्ञात वाहन की पहचान में पुलिस जुट गई है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed