फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A tractor loaded with potato crushed middle aged man in Gopalganj; Died on the spot

Bihar Accident News: आलू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार अधेड़ को कुचला; मौके पर ही मौत, परिजनों में हाहाकार

Tue, 24 Oct 2023 02:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 24 Oct 2023 02:32 PM IST
सार

Accident News: गोपालगंज में एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार एक अधेड़ व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
A tractor loaded with potato crushed middle aged man in Gopalganj; Died on the spot
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के भोरे भिंगारी मुख्य मार्ग पर भोरे प्रखंड कार्यालय के पास आलू लदे एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार अधेड़ शख्स को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भोरे थाना क्षेत्र की जगतौली पंचायत के हाता पड़रौना गांव निवासी रामकिशुन राम का बेटा ललन राम (50) किसी काम से भोरे जा रहा था। वह प्रखंड कार्यालय के सामने भोरे भिंगारी मुख्य मार्ग पर चढ़ ही रहा था। इसी दौरान भोरे चारमुहानी से भिंगारी रोड पर आ रहे आलू लदे ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। ट्रैक्टर के कुचलने से अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलने पर भोरे थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंची भोरे पुलिस ने आलू लदे ट्रैक्टर ट्राली और बाइक को जब्त कर ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया। इधर, अधेड़ की मौत की सूचना परिजनों को मिलने पर घर में चीत्कार मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed