{"_id":"6444d6ed1a353aef4b01b876","slug":"a-speeding-car-hit-a-bike-rider-in-muzaffarpur-he-was-thrown-10-feet-in-the-air-died-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident News : मुख्य सड़क पर बिना देखे गाड़ी घुमाते हैं तो बिहार के मुजफ्फरपुर की यह खबर देखें, चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident News : मुख्य सड़क पर बिना देखे गाड़ी घुमाते हैं तो बिहार के मुजफ्फरपुर की यह खबर देखें, चली गई जान
Sun, 23 Apr 2023 01:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 23 Apr 2023 01:56 PM IST
सार
सकरा थाना अध्यक्ष राज कुमार पाल ने बताया कि कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बाइक सवार की मौके पर ही हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर में सकरा थाना क्षेत्र स्थित सुजावलपुर सब्जी मंडी के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जबर्दस्त टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार हवा में 10 फिट उछल गया। फिर उसकी मौत हो गई। इसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना सकरा थाना पुलिस को दी। फिर मौके पर पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना में मृतक व्यक्ति मूल रूप से सकरा थाना क्षेत्र के दूबहां बुजुर्ग पंचायत के राजापुर गांव का निवासी हरिहर राय था। वह सब्जी बेचने का काम करता था। रविवार अहले सुबह वह अपने घर से सुजावलपुर सब्जी मंडी सब्जी लेने आ रहा था। तभी एक कार ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले में सकरा थाना अध्यक्ष राज कुमार पाल ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि कार और बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचा गया और घटनास्थल से दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन