फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A disabled person was injured after being hit by a police vehicle, died during treatment in Supaul

Bihar: पुलिस गाड़ी ने दिव्यांग को टक्कर मारकर किया घायल, इलाज के दौरान मौत; विरोध में ग्रामीणों ने जाम की सड़क

Fri, 21 Jul 2023 02:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 21 Jul 2023 02:37 PM IST
सार

सुपौल सदर डीएसपी कुमार इंद्रप्रकाश ने बताया कि सड़क हादसे में एक जख्मी दिव्यांग की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिजनों के आवेदन के मुताबिक पूरी जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
A disabled person was injured after being hit by a police vehicle, died during treatment in Supaul
सड़क जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सुपौल के पिपरा थाना इलाके में सड़क किनारे बैठे एक दिव्यांग (35) को गुरुवार की देर शाम एक पुलिस गाड़ी ने टक्कर मार दी। हालांकि लोगों ने जब पुलिस गाड़ी को घेर लिया तो उसी गाड़ी से दिव्यांग को सदर अस्पताल में भर्ती कराया और फिर भाग निकले। लेकिन यहां इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात दिव्यांग की मौत हो गई। मौत की खबर सुनने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उसके बाद शुक्रवार को अहले सुबह से मृतक के परिजनों ने सड़क जाम कर पुलिस गाड़ी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली वार्ड एक निवासी विनोद राम के रूप में हुई है। विनोद दोनों पैरों से दिव्यांग था। वह घर के नजदीक ही एनएच 327 ई मुख्य सड़क किनारे किराने की दुकान चलाता था। मृतक के मामा परमेश्वरी राम ने बताया कि गुरुवार की देर शाम विनोद राम दुकान के सामने सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे पुलिस के एक वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उसके बाद शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी को घेर लिया। तब उस गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों ने जख्मी विनोद राम को इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल पहुंचा दिया और मौके से चले गए। इधर, गुरुवार की देर रात जख्मी विनोद की मौत हो गई। मृतक विनोद राम की शादी चार साल पहले ही पिपरा थाना क्षेत्र के जोलहनिया निवासी पूनम देवी के साथ हुई थी। विनोद और पूनम की तीन साल की एक बेटी ज्योति कुमारी और नौ महीने का एक बेटा अंकज कुमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मृतक की मां गुलाब देवी ने बताया कि इकलौते बेटे के सहारे से घर परिवार चल रहा था। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि वह अब किसके सहारे जिएंगी। मृतक के परिजनों ने बताया कि पुलिस की गाड़ी से टक्कर लगने से ही विनोद राम की मौत हुई है। ग्रामीणों सहित परिजन शुक्रवार की अहले सुबह से सड़क जाम कर पुलिस की गाड़ी पर केस दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं।


घटना पर सुपौल सदर डीएसपी कुमार इंद्रप्रकाश ने बताया कि सड़क हादसे में एक जख्मी दिव्यांग की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिजनों के आवेदन के मुताबिक पूरी जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed