फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A car hit a mother-son riding a bike in Arrah, woman died on spot; young man's condition critical

Bihar News: कार ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, महिला की घटनास्थल पर ही मौत; युवक की हालत नाजुक

Sun, 25 Jun 2023 06:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 25 Jun 2023 06:29 PM IST
सार

भोजपुर के आरा में एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि युवक नाजुक हालत में निजी अस्पताल में भर्ती है। वहीं, घटना के फौरन बाद कार छोड़कर चालक समेत तीन लोग फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
A car hit a mother-son riding a bike in Arrah, woman died on spot; young man's condition critical
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के आरा में कार ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। इस हादसे में मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा भी नाजुक हालत में निजी अस्पताल में भर्ती है। वहीं, टक्कर मारने वाली कार को मौके पर छोड़ कर उसमें सवार तीन लोग फरार हो गए। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के कुडेशर गांव के पास आरा-बक्सर फोर लेन पर हुई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कारनामपुर ओपी के सोनवर्षा गांव के लवकुश यादव की पत्नी उर्मिला देवी (50) अपने बेटे सरोज यादव के साथ बाइक से बक्सर जिला के ब्रह्मपुर इलाज कराने जा रहे थे। उसी दौरान कुडेशर गांव के पास फोर लेन पर सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में उर्मिला देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका बेटा सरोज यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक स्थिति में शाहपुर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वहीं, घटना के सूचना मिलने पर शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से शव को अपने कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद पुलिस कार सवार लोगों की पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed