{"_id":"5e4b14aa8ebc3ef2901fa088","slug":"50-people-hospitalized-after-dinner-in-sonpur-wedding-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: सोनपुर में शादी समारोह में भोज खाने के बाद 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: सोनपुर में शादी समारोह में भोज खाने के बाद 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती
Tue, 18 Feb 2020 04:04 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 18 Feb 2020 04:04 AM IST
विज्ञापन
बीमार लोग
- फोटो : एएनआई
सोनपुर प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत के बैजलपुर केशो गांव में रविवार की रात एक शादी समारोह में भोज खाने से बाद सोमवार की सुबह से शाम तक में 50 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। सभी को उल्टी, दस्त, पेट में दर्द और बुखार की शिकायत पर उन्हें यहां के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भोज खाने वाले ये सभी लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ से अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। सूचना के बाद छपरा के सिविल सर्जन डॉ माध्वेश्वर झा भी सोनपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हाल जाना। बताया जा रहा है कि सोनपुर के बैजलपुर केशो गांव में रविवार की रात अखिलेश सिंह के घर पर शादी थी।
विज्ञापन
Bihar: Around 50 people admitted to a hospital after consuming food at a wedding ceremony in Sonpur. SS Pandey Sub-Divisional Officer says, "A team of doctors is being sent to the wedding place, as there are chances of other people who had consumed food getting sick". (17.02.20) pic.twitter.com/q0jJJiJ8AB
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 17, 2020
शादी के बाद वधू पक्ष ने बरातियों तथा गांव के लोगों और सगे संबंधी के लिए भोजन की व्यवस्था की थी। खाना खाने के बाद सोमवार की सुबह से अचानक लोगों को पेट में दर्द, उल्टी दस्त, चक्कर आना शुरू हो गया। इनमें बच्चे की संख्या सबसे ज्यादा थी।
हालांकि अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरिशंकर चौधरी ने सभी लोगों को खतरे से बाहर बताया है। उन्होंने कहा कि फूड प्वाइजनिंग का मामला है।