फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   30 children fall ill after eating mid-day meal in Darbhanga school, lizard suspected to be found

Bihar: दरभंगा के स्कूल में मिड डे मील खाने से 30 बच्चे बीमार, छिपकली मिलने की आशंका, जांच शुरू

Fri, 04 Jul 2025 07:28 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 04 Jul 2025 07:28 PM IST
सार

दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बोआरी में मिड डे मील खाने के बाद करीब 30 बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चों को बिरौल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिड डे मील में छिपकली या कीड़ा मिलने की आशंका जताई गई है।
 

विज्ञापन
30 children fall ill after eating mid-day meal in Darbhanga school, lizard suspected to be found
दरभंगा के स्कूल में मिड डे मील खाने से 30 बच्चे बीमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय बोआरी में शुक्रवार को मिड-डे मील खाने के बाद लगभग 30 बच्चे बीमार पड़ गए। सभी बच्चों को बिरौल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्राथमिक जांच में मिड-डे मील में छिपकली या कीड़ा मिलने की आशंका जताई जा रही है। बीमार बच्चों को जैसे ही मिड-डे मील के बाद उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई, स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


बीमार बच्चों की सूची
बीमार बच्चों में अर्जुन मुखिया (13), अनंत मुखिया (11), कौशल कुमार (11), विवेक कुमार (11), प्रीति कुमारी (10), अंशिका कुमारी (11), तन्नू कुमारी (10), विपिन कुमार (11), अनिल कुमार मुखिया (9), अंकुश पासवान (10), कल्याणी कुमारी (9), ऋचा कुमारी (13), घनश्याम कुमार (9), राधा कुमारी (8), चांदनी कुमारी (8), सोनी कुमारी (10), ललन मुखिया (9), अक्षत कुमार (8), लक्ष्मी कुमारी (7), स्वीटी कुमारी (7), कोमल कुमारी (11), भवानी कुमारी (10), रचना कुमारी (11), मीनाक्षी कुमारी (11), राकेश कुमार (12), आशीष कुमार (6), और अनोखा कुमारी (12) शामिल हैं।
विज्ञापन


जांच के आदेश, दोषियों पर कार्रवाई की बात
मिड डे मील प्रभारी संजय कुमार चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मिड-डे मील के बर्तन में कीड़ा या छिपकली मिलने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि करीब 30 बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोषी पाए जाने पर हेडमास्टर समेत जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 5 लाख महिलाओं को बांटेगी सैनिटरी पैड, कवर पर राहुल गांधी की फोटो

हेडमास्टर नहीं थे स्कूल में मौजूद
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार मंडल ने बताया कि घटना के समय वे विद्यालय में मौजूद नहीं थे। उन्हें BLO सुपरवाइजर के रूप में मतदाता सूची सुधार कार्य में लगाया गया था। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही वे स्कूल पहुंचे और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने दावा किया कि सिर्फ दो बच्चों की तबीयत गंभीर है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, अभिभावकों में आक्रोश है और वे बच्चों की सुरक्षा को लेकर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed