{"_id":"5a5c2e764f1c1b7f268b4713","slug":"28-people-arrested-in-connection-with-nitish-kumar-cavalcade-attack-in-buxar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव करने वाले 28 लोग गिरफ्तार, जल्द होंगी और गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव करने वाले 28 लोग गिरफ्तार, जल्द होंगी और गिरफ्तारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
नीतिश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव करने के आरोप में पुलिस ने 28 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 18 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं। तीन दिन पहले समीक्षा यात्रा के लिए नीतीश बक्सर पहुंचे थे। जहां उनके काफिले पर लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
बक्सर के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पथराव के मामले में 5 एफआईआर दर्ज की गई थीं। जिसमें 99 नामित तो 500-700 अज्ञात शख्स शामिल थे। उन्होंने कहा- हमने सीएम की कार पर पथराव करने के आरोप में 28 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें 18 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि उन्होंने वीडियो फुटेज और विभिन्न सूत्रों से मिली तस्वीरों के आधार पर आरोपियों की पहचान की है। फिलहाल जहां 28 लोगों की गिरफ्तारी हुई हैं वहीं जल्द ही इस मामले में शामिल दूसरे लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। इस नजरिए से भी मामले की जांच की जा रही है कि कहीं यह हमला पहले से प्लान तो नहीं था। अगर ऐसा है तो इसके पीछे किसका हाथ है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नंदर गांव के लोगों ने सीएम को दलित बस्ती में बुलाने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों में विवाद हो गया जिसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई थी। इस घटना में कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। लोगों का आरोप था कि सात निश्चय कार्यक्रम में कोई काम धरातल पर नहीं हुआ है। जिसे लेकर ही लोग विरोध कर रहे थे।
नीतिश पर हुए हमले को लेकर पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कई ट्विट किए थे। उन्होंने लिखा था कि मुख्यमंत्री नीतीश का प्रत्येक जिले में हिंसक विरोध बेहद चिंतनीय है। मीडिया मुख्यमंत्री पर हुए हमले को नज़रअन्दाज़ क्यों कर रही है? इनके कागजी विकास की जनता पत्थर बरसाकर पोल खोल रही है? जमीन पर विकास हुआ नहीं फिर किसकी समीक्षा?