{"_id":"5eb63af78e20d44a6142420d","slug":"24-new-coronavirus-positive-cases-in-bihar-50-days-complete-of-curfew-in-bhilwara-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे राज्यों से बिहार लौटे लोगों में 19 कोरोना पॉजिटिव, राजस्थान के भीलवाड़ा में कर्फ्यू के 50 दिन पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे राज्यों से बिहार लौटे लोगों में 19 कोरोना पॉजिटिव, राजस्थान के भीलवाड़ा में कर्फ्यू के 50 दिन पूरे
Sat, 09 May 2020 10:39 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 09 May 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 24 नए मामले सामने आए। इनमें 19 वो लोग हैं जो तीन दिन पहले दूसरे राज्यों से विशेष ट्रेन से वापस लौटे हैं।
विज्ञापन
सभी मरीजों को क्वारंटीन किया गया है। आईपीआरडी सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि विभिन्न राज्यों में फंसे 83 हजार प्रवासियों को 70 ट्रेनों के जरिए शुक्रवार तक वापस लाया जा चुका है। शनिवार को 15 और ट्रेनों से 18115 लोग बिहार आएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तर पर बनाए गए 3314 क्वारंटीन केंद्रों में 44869 लोगों को रखा गया है। दूसरे राज्यों से बिहार लौटे छात्रों में सबसे अधिक 1250 पटना के हैं। सभी छात्रों को 21 दिन के लिए उनके घरों में ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
भीलवाड़ा में कर्फ्यू के 50 दिन पूरे
वहीं, राजस्थान के कोटा में फंसे बिहार के छात्रों को भी वापस लाने का काम लगभग पूरा हो गया है। राजस्थान के भीलवाड़ा में कर्फ्यू को शुक्रवार को 50 दिन पूरे हो गए। यह देश में कोरोना के कारण लगाया गया सबसे लंबा कर्फ्यू बन गया है।
भीलवाड़ा में 20 मार्च को एक साथ छह कोरोना संक्रमित मिले थे। उसके बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था। यहां अब तक 43 संक्रमित मिले हैं। जबकि दो मौतें हुई हैं। 30 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब भीलवाड़ा रेड जोन से ऑरेंज जोन में शामिल हो गया है।