Bihar: जुआ खेलते दो वार्ड पार्षद प्रतिनधि समेत 19 गिरफ्तार, अधिकांश आरोपियों पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज
Bihar Police: डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अम्बेर मोहल्ला में अवैध जुए का अड्डा चल रहा है। उसके पुलिस टीम ने कार्रवाई कर मौके से जुआ खेल रहे कुल 19 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें दो वार्ड पार्षद प्रतिनिधि भी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नालंदा में नगर थाना पुलिस ने गुरुवार की रात गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर जुआ खेलते हुए 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो वार्ड पार्षद प्रतिनिधि भी हैं। वहीं, अधिकांश आरोपियों पर पहले से ही विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस कार्रवाई में भारी मात्रा में मोबाइल, नकदी और ताश की गड्डियां बरामद की गई हैं। सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजित कर इसकी जानकारी दी।
डीएसपी ने बताया कि नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अम्बेर मोहल्ला के मधु के मकान स्थित भूतल वाले कमरे में अवैध जुए का अड्डा चल रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर मौके से जुआ खेल रहे कुल 19 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से तास की गड्डी, रुपये और मोबाइल सेट बरामद किया है। इनमें से अधिकांश आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास पाया गया है, जो हत्या, लूट, डकैती, शराब, हत्या का प्रयास इत्यादि कांडों में आरोप दर्ज रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों से गहराई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मौके से जुए के अड्डे से एक लाख 78 हजार 230 रुपये, 18 मोबाइल सेट, छह मोटर साइकिल और ताश की तीन गड्डियां बरामद की गई हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास बरामद किया गया सामान
गिरफ्तार आरोपियों का नाम पता
नगर थाना क्षेत्र के अम्बेर मोहल्ला निवासी राजकिशोर प्रसाद का बेटा रवि कुमार उर्फ आशीष रंजन, दिवंगत नवल किशोर प्रसाद का बेटा जितेंद्र कुमार, बारादरी मोहल्ला निवासी दिवंगत भीम यादव का बेटा सुनील कुमार, नगर निगम ऑफिस के सामने रहने वाले कपिल देव प्रसाद का बेटा राकेश कुमार, अम्बेर मोहल्ला निवासी नरेश तांती का बेटा नीरज कुमार, दिनेश प्रसाद का बेटा विक्रम कुमार, अर्जुन प्रसाद का बेटा चिंटू कुमार, पतूआना निवासी भोला प्रसाद का बेटा चंदन कुमार, अस्थावां थाना क्षेत्र के गोटिया गांव निवासी दिवंगत भागीरथ प्रसाद का बेटा मुरारी प्रसाद, बिंद थाना क्षेत्र के शतकपुर गांव निवासी दिवंगत रघुनंदन प्रसाद का बेटा अजय कुमार, घोसवारी थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर गांव निवासी अखिलेश प्रसाद का बेटा नृपेंद्र कुमार उर्फ निपु कुमार, गिरियक थाना क्षेत्र के बकरा गांव निवासी जगदीश प्रसाद का बेटा दीपक कुमार, रहुई थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी उपेंद्र प्रसाद का बेटा सोनू कुमार, भागन बीघा ओपी के नंदपुर गांव निवासी रामानंद प्रसाद का बेटा बंटी कुमार, अस्थावां थाना क्षेत्र के माफी गांव निवासी शिवराम यादव का बेटा संजीव कुमार, गया जिला के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के ग्रहमी गांव निवासी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद का बेटा विपिन बिहारी उर्फ पिंटू और विंद थाना क्षेत्र के ईश्वर चक गांव निवासी कमला प्रसाद का बेटा धर्मेंद्र कुमार शामिल है।
गिरफ्तार आरोपियों में रवि कुमार उर्फ आशीष वार्ड नं.16 के वार्ड पार्षद पति है, जबकि चंदन कुमार वार्ड 15 के वार्ड पार्षद का बेटा है। छापेमारी टीम में सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी के अलावा नगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार और थाना की पुलिस बल शामिल रही।