{"_id":"5fcf97b3dfdd8a3a5a7c1768","slug":"madhya-pradesh-collector-manish-singh-scolded-indore-cmho-praveen-jadia-started-crying-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: कलेक्टर ने भरी मीटिंग में लगाई फटकार तो रोने लगे सीएमएचओ, बोले- चक्कर आ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: कलेक्टर ने भरी मीटिंग में लगाई फटकार तो रोने लगे सीएमएचओ, बोले- चक्कर आ रहा
Tue, 08 Dec 2020 08:54 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: कुमार संभव
Updated Tue, 08 Dec 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया और कलेक्टर मनीष सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह ने समीक्षा बैठक बुलाई। इस दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त न मिलने पर उन्होंने इंदौर सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया को भरी मीटिंग में फटकार दिया, जिसके बाद सीएमएचओ फूट-फूटकर रोने लगे। इस दौरान उन्होंने चक्कर आने व तबीयत बिगड़ने की बात भी कही और अस्पताल चले गए। कलेक्टर के डांटने और सीएमएचओ के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान कलेक्टर को पता चला कि जननी सुरक्षा की 22 फाइलें अभी लंबित पड़ी हैं तो वह नाराज हो गए। कलेक्टर के मुताबिक, प्रसूति सहायता के तहत मिलने वाली राशि के साथ-साथ जननी सुरक्षा में लगी गाड़ियों की भी दो से ढाई हजार तक फाइलें लंबित होने की जानकारी मिली है। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया से इस संबंध में ही जानकारी मांगी गई थी।
विज्ञापन
सीएमएचओ को यूं पड़ी फटकार
बताया जा रहा है कि कलेक्टर मनीष सिंह ने फाइलें लंबित होने को लेकर सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया फटकार दिया। साथ ही, कहा कि अपना ट्रांसफर करा लो। दरअसल, मनीष सिंह पहले भी कई बार लापरवाही को लेकर सीएमएचओ को फटकार चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने भरी मीटिंग में ही सीएमएचओ को खरी-खोटी सुना दी।
विज्ञापन
