{"_id":"5fcb1230651ac570704412f7","slug":"fire-broke-out-after-collision-between-mini-truck-and-cement-trail-coming-on-side-the-driver-of-the-trail-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में भीषण हादसा: मिनी ट्रक से टकराने के बाद ट्रॉले में लगी आग, जिंदा जल गया ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में भीषण हादसा: मिनी ट्रक से टकराने के बाद ट्रॉले में लगी आग, जिंदा जल गया ड्राइवर
Sat, 05 Dec 2020 11:16 AM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/ धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/ धार
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
मिनी ट्रक और ट्रॉल की भिड़ंत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के महेश्वर में ऐसा हादसा हुआ, जिसके बारे में जानकर हर किसी की रूह कांप जाएगी। दरअसल, गणपति घाट पर एक मिनी ट्रक और सीमेंट से भरे ट्रॉले में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों वाहन धूं-धूं कर जल गए। हादसा इतना भयंकर था कि वाहन चालकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। ऐसे में ट्रॉला का चालक जिंदा जल गया। हालांकि, मिनी ट्रक का चालक गाड़ी से बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन वह भी झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ऐसे हुआ खौफनाक हादसा
जानकारी के मुताबिक, एक मिनी ट्रक इंदौर से मुंबई जा रहा था। रास्ते में ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और मिनी ट्रक डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में चला गया। इस दौरान वह सामने से आ रहे सीमेंट से लदे ट्रॉले से टकरा गया। जोरदार टक्कर के चलते दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई।
विज्ञापन
जिंदा जल गया ट्रॉला का ड्राइवर
हादसे के दौरान ट्रॉले का चालक गाड़ी में ही फंसा रह गया और जिंदा ही जल गया। वहीं, मिनी ट्रक का ड्राइवर किसी तरह गाड़ी से बाहर निकल सका, लेकिन भीषण आग के चलते वह बुरी तरह झुलस गया। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फायर ब्रिगेड को हादसे के बारे में बताया, जिसके बाद आग बुझाई गई।
विज्ञापन
