{"_id":"57ba0c9f4f1c1b8c63d4f6dc","slug":"bathing-teen-dipped-death","type":"story","status":"publish","title_hn":" नहाते समय किशोर डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते समय किशोर डूबा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Mon, 22 Aug 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद सीमा से सटे चील्ह थाना क्षेत्र के नेवढ़िया में रेलवे पर रविवार को दोपहर में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत हो गई। करीब तीन घंटे तक गोता खोरों के प्रयास करने पर पुल से शव को बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा करके शव परिवार को सौंप दिया।
मृतक किशोर निखिल उपाध्याय (13) पुत्र हरिभजन निवासी औराई थाना क्षेत्र के सहसेपुर (उमापुर) का निवासी था। वह खमरिया स्थित राम देव इंटर कालेज में आठवीं का छात्र था।
मृतक के पिता नेवढ़िया में किराना का दूकान रखे हैं, रविवार को छुट्टी होने से निखिल साथियों के साथ पुराना रेलवे पुल (चील्ह-माधोसिंह) के समीप पहुंचा। गंगा का जलस्तर बढ़ने से वहां पानी भर गया है। पुल के समीप लगे पानी में बच्चे नहा रहे थे। निखिल भी पुल से कूद पड़ा, लेकिन वह नीचे जाकर कहीं फंस गया, देर तक बाहर न निकलने पर साथियों ने शोर मचाया। इस पर परिवार,गांव के लोग पहुंच गए। सूचना पर एसओ चील्ह भी पहुंच गए। दोपहर एक बजे डूबे किशोर को पुलिस ने गोताखोरों के प्रयास से साढ़े चार बजे शव को पुल से बरामद किया। पंचनामा करके परिवार को शव सुपुर्द कर दिया। परिवारवालों ने मौके पर अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था।