फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   t-20 world cup, joginder singh, team india player joginder, jat andolan, rohtak, bashinday, haryana

जोगेंद्र सिंह: वर्ल्ड कप के हीरो ने उपद्रव में दिखाया गजब का जज्बा

Sun, 13 Mar 2016 01:15 PM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 13 Mar 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
t-20 world cup, joginder singh, team india player joginder, jat andolan, rohtak, bashinday, haryana
पहले वर्ल्ड कप के हीरो रहे जोगेंद्र को उम्मीद, इस बार टीम इंडिया ही बनेगी चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
2007 में जोहांसबर्ग में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के हीरो रहे जोगेंद्र सिंह ने उपद्रव में भी गजब का जज्बा दिखाया। वे भले ही अब टीम इंडिया में नहीं खेल रहे हों, लेकिन अपनी खाकी की जिम्मेदारी निभाने में पीछे नहीं हटे। जिस समय प्रदेश में उपद्रव हो रहा था, जोगेंद्र शर्मा भी जज्बा दिखाते हुए ड्यूटी पर थे।
विज्ञापन


उन्होंने दिन-रात अपनी ड्यूटी कर उपद्रव को बढ़ने से रोका। पहले वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के हीरो रहे तेज गेंदबाज जोगेंद्र शर्मा को शायद ही लोग भूल सकेंगे। रोहतक के रहने वाले जोगेंद्र शर्मा ने उस मैच में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई और देश को विश्व का सिरमौर बनाया। जोंगेंद्र अब डीएसपी के पद पर रहते हुए राष्ट्रसेवा में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


रोहतक की जनता कॉलोनी के रहने वाले जोगेंद्र शर्मा 2007 में जोहांसबर्ग में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के मुख्य गेंदबाजों में शामिल थे। मैच के आखिरी पलों में गजब का रोमांच बन गया, भारत को जीत के लिए एक विकेट की दरकार थी तो पाकिस्तान को एक ओवर में 13 रन। ऐसे में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गेंद तेज गेंदबाज जोगेंद्र शर्मा पर भरोसा जताया। पहली ही बाल वाइड चली गई, ऐसे में भारतीय दर्शकों की सांसें तेज हो गईं। हालांकि अगली बाल बल्ले को बिना छुए निकल गई। ओवर की दूसरी बाल पर मिस्बाह ने छक्का जड़ भारतीय खेमे में खलबली मचा दी। इसके बाद भी जोगेंद्र ने धैर्य से काम लिया और तीसरी बाल पर मिस्बाह को कैच आउट करा मैच भारत की झोली में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच 24 नवंबर 2011 को दिल्ली में एक हादसे ने जोगेंद्र शर्मा का करिअर चौपट कर दिया। हादसे के बाद वे क्रिकेट ग्राउंड पर दोबारा नहीं उतर सके। लेकिन ठीक होने के बाद दूसरी तरह से राष्ट्र सेवा में जुट गए। हरियाणा पुलिस में बतौर डीएसपी कार्यरत जोगेंद्र शर्मा इस समय यमुनानगर में डीएसपी हेडक्वार्टर की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। वे भले ही नहीं खेल रहे हों, लेकिन अपनी खाकी की जिम्मेदारी निभाने में किसी भी तरह से पीछे नहीं हैं। जिस समय प्रदेश में उपद्रव हो रहा था, जोगेंद्र शर्मा भी जज्बा दिखाते हुए ड्यूटी पर थे।


उन्होंने दिन-रात अपनी ड्यूटी कर उपद्रव को बढ़ने से रोका। भारतीय क्रिकेटर और डीएसपी जोगेंद्र शर्मा को खुद भी पूरी उम्मीद है कि वर्ष 2007 की तरह भारतीय टीम फिर वर्ल्ड चैंपियन बनेगी। उनके अनुसार भारतीय टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों तरह से बेहतर कर रही है, जिसमें पुराने खिलाड़ियों का अनुभव है तो युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed