फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   punjabi comedian binnu dhillon interview

बिन्नू ढिल्लों ने खुद बताया विलेन से कैसे बने कॉमिक विलेन

Sun, 06 Mar 2016 09:42 PM IST
मनमोहन वशिष्ठ/अमर उजाला, कसौली (सोलन)
मनमोहन वशिष्ठ/अमर उजाला, कसौली (सोलन) Updated Sun, 06 Mar 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
punjabi comedian binnu dhillon interview
पंजाबी फिल्मों में कॉमेडी के जाने माने अभिनेता बिन्नू ढिल्लों को कसौली सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल लगता है। - फोटो : अमर उजाला

दुनिया में रुलाने वाले तो काफी मिल जाते हैं, लेकिन हंसाने वाले बहुत कम। क्योंकि रुलाना आसान है, लेकिन किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना बहुत मुश्किल। यह कहना है पंजाबी फिल्मों में कॉमेडी के जाने माने अभिनेता बिन्नू ढिल्लों का। वह इन दिनों अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल कसौली की वादियों में घूमने पहुंचे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कसौली को सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल मानता हूं। जैसी यहां की शुद्ध आबोहवा है, वैसे ही शुद्ध यहां के लोग। वह पटियाला में रहते हैं। बिन्नू ने बताया कि उन्हें एक्टिंग का जुनून बचपन से ही था और शरारतें करने में आगे थे।
विज्ञापन


उनका मानना है कि हर किसी में कोई न कोई कला छिपी होती है। लेकिन कोई पहचान लेता है और कोई उस प्रतिभा को पहचान नहीं पाता। बिन्नू ढिल्लों ने थियेटर और टीवी में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विलेन से बन गया कॉमेडियन- बातचीत में बिन्नू ने बताया कि उन्होंने फिल्मों में बतौर विलेन अपने कॅरियर की शुरुआत की थी लेकिन विलेन से कॉमिक विलेन की इमेज बन गई और फिर पूरी तरह कॉमेडियन ही बन गया।

पहले के दौर में पंजाबी फिल्में लाखों रुपये में बन जाती थीं और आज के पंजाबी सिनेमा में फिल्मों को बनाने पर करोड़ों खर्चे जा रहे हैं। वर्तमान में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री ग्रो कर रही है और बालीवुड के एक्टर भी पंजाबी फिल्मों का हिस्सा बन रहे हैं।

इन फिल्मों में किया दमदार अभिनय- उनकी दमदार फिल्मों में शहीदे आजम, कैरी ऑन जट्टा, मिट्टी वाजां मारदी, मिस्टर एंड मिसेज 420, सिंह वर्सेज कौर, लक्की दी अनलक्की स्टोरी, रंगीले, जट इन गोलमाल, नॉटी जट्स,


जट एयरवेज, इश्क ब्रांडी, ओह माय प्यो, आ गए मुंडे यूके दे, मुंडे कमाल दे और हालिया रिलीज हुई चन्नों कमली यार दी है। आने वाली फिल्मों में वह 11 मार्च को रिलीज हो रही अमरेंद्र गिल के साथ लव पंजाब फिल्म, जबकि दलजीत के साथ अंबरसरिया में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed