{"_id":"5703e8774f1c1bff24c8122e","slug":"mahendra-singh-is-police-man-of-the-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटालों का किया खुलासा, बने पुलिस 'मैन आफ द मंथ' ","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
घोटालों का किया खुलासा, बने पुलिस 'मैन आफ द मंथ'
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 05 Apr 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान
- फोटो : amar ujala
गढ़वाल रेंज में एसआईटी (भूमि) के उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान को इस बार पुलिस मैन आफ द मंथ का खिताब दिया गया। क्याकूली भट्टे में आईटीबीपी और डोईवाला में एसएसबी जमीन को फर्जी तरीके से बेचने के मामले में चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन
आईजी ने मंगलवार को प्रशस्ति पत्र और पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया। पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने कार्यक्रम में कई बड़े भूमि घोटालों का खुलासा करने वाले दारोगा महेन्द्र सिंह चौहान के कार्यशैली की सराहना की।
विज्ञापन
एसआईटी के पास अब 700 के करीब आए प्रार्थना पत्र
क्यारकुली में 911 बीघा जमीन संबंधित घोटाले में पांच लोगों विकास चंद, विकास थापली, मोहन सिंह थापली, प्रवीण कुमार और कृष्ण कुमार की गिरफ्तारी हो चुकी है। डोईवाला के एसएसबी की जमीन अनाधिकृत रूप से बेचने के मामले में तीन जालसाज पकड़े जा चुके है।
विज्ञापन
प्रेमगनर क्षेत्र में सरकारी और प्राइवेट जमीन बेचने के मामले में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। आईजी ने बताया कि हर माह रेंज में अच्छे कार्य के लिए एक पुलिसकर्मी को सम्मानित करने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
आईजी के मुताबिक एसआईटी के पास अब 700 के करीब प्रार्थना पत्र आए है। इनमें से करीब 150 मामलों में मुकदमे दर्ज कर 110 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।