{"_id":"5707dd6d4f1c1b6c69c810e1","slug":"homi-bhabha-centre-for-science-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमी भाभा में नाम रोशन करेगी दून की बेटी विदुषी","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
होमी भाभा में नाम रोशन करेगी दून की बेटी विदुषी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 Apr 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
विदुषी सिंह बघेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून की बेटी विदुषी सिंह बघेल को बड़ी सफलता मिली है। वह मुंबई स्थित होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन में रिसर्च के लिए चुनी गई हैं। यह कामयाबी पाने वाली वह उत्तराखंड की इकलौती छात्रा हैं। विदुषी, दून विश्वविद्यालय से फिजिक्स ऑनर्स का कोर्स कर रही हैं।
विज्ञापन
देहरादून के बालावाला निवासी एक स्कूल में प्रिंसिपल एके सिंह की बेटी विदुषी सिंह बघेल ने विवेकानंद स्कूल से 10वीं 9.8 सीजीपीए के साथ और 12वीं 87 प्रतिशत अंकों के साथ पास की। इसके बाद दून विवि की प्रवेश परीक्षा दी।
विज्ञापन
इन दिनों विवि में बीएससी ऑनर्स फिजिक्स द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा विदुषी का होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन के लिए चयन हुआ है। देशभर से विवि स्तर से यह सेलेक्शन होते हैं।
विज्ञापन
7 से 18 जून के बीच रिसर्च करेंगी
कुल 77 छात्रों का चयन हुआ है, जिनमें आईआईटीयन, विज्ञान संस्थान आदि के छात्र शामिल हैं। विदुषी सात से 18 जून के बीच होमी भाभा सेंटर में रिसर्च करेंगी।
यह सेंटर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के तहत संचालित होता है। इस चयन का मकसद युवाओं को शोध में बेहतर करने के लिए प्रेरित करने के साथ ही उनके शोध को और आगे बढ़वाना है। विदुषी ने बताया कि वह विज्ञान के क्षेत्र में अलग पहचान बनाना चाहती हैं।
ऐसे होता है चयन
देशभर के विश्वविद्यालयों के स्तर पर आवेदन मांगे जाते हैं। आवेदन के बाद सेलेक्शन का क्राइटेरिया 10वीं, 12वीं के अंक के अलावा अतिरिक्त ओलंपियाड आदि के अंक भी काउंट किए जाते हैं। इसके बाद सेंटर की ओर से संयुक्त रिजल्ट जारी किया जाता है। इस रिजल्ट के आधार पर चयन किया जाता है।