फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bashindey ›   dalip singh rana of himachal in world kickboxing championship

किक बॉक्सिंग में देश का प्रतिनिधित्व करेगा हिमाचल का ये गबरू

Fri, 03 Nov 2017 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Fri, 03 Nov 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
dalip singh rana of himachal in world kickboxing championship

हिमाचल का गबरू हंगरी के बुडापेस्ट में होने वाली विश्व किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगा। जी हां विश्व किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष वर्ग में सुंदरनगर के पडसल निवासी दिलीप कुमार राणा देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए वीरवार को दिलीप सुंदरनगर से रवाना हो गए। दिलीप कुमार राणा लोक निर्माण विभाग बिलासपुर के उपमंडल बैरी में कार्यरत हैं। इससे पहेल उन्होंने छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्वाइंट फाइंटिंग इवेंट 100 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया था।

विज्ञापन

1992 से की मार्शल आर्ट की शुरुआत

dalip singh rana of himachal in world kickboxing championship

दिलीप कुमार ने मार्शल आर्ट की शुरुआत 1992 से शुरू की थी। इस दौरान इन्होंने मार्शल आर्ट की कई विधाओं में महारत हासिल की। इसके अलावा किक बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर पर रैफरी व जज की भूमिका निभाते आए हैं।

जिला मंडी किक बॉक्सिंग के महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि दिलीप राणा का चयन जिला मंडी व प्रदेश के गर्व की बात है। प्रदेश किक बॉक्सिंग संघ के महासचिव डा. संजय यादव तथा अध्यक्ष तकनीकी समिति रणवीर सिंह, तकनीकी निदेशक हंसराज, कोषाध्यक्ष विपन चंदेल, सहसचिव मनोज पटियाल तथा उपाध्यक्ष खूबराम ने विश्व किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए दिलीप को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed