फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   bashindey story on kathua girl tejasvi

सपनों को मिलने लगी उड़ान, छोटे पर्दे पर शुरू हुआ J&K की बेटी का कारवां 

Thu, 28 Apr 2016 02:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ Updated Thu, 28 Apr 2016 02:21 PM IST
विज्ञापन
bashindey story on kathua girl tejasvi
रंगमंच से जुड़ी हुई हैं तेजस्वी - फोटो : Amar Ujala

नटरंग से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर देश और दुनिया में नाम रोशन करने वाली कठुआ जिला की बेटी तेजस्वी आज बड़े मुकाम की पहली मंजिल पर पहुंच गई है। आठ सालों की अथक मेहनत रंग लाई है। 

विज्ञापन


तेजस्वी के खाना खजाना कार्यक्रम, यूटीवी के हल्ला बोल के अलावा सोनी और लाइफ ओके के विभिन्न कार्यक्रमों में नजर आने लगी है। इसके साथ ही तेजस्वी लाइफ स्टाइल मैगजीन के लिए माडलिंग और फ्लावरी ब्रांड की ब्रांड अबेस्डर भी बन चुकी हैं। लेकिन तेजस्वी के सपने की उड़ान अभी अधूरी है। 
विज्ञापन


अपने सिद्धांतों पर रहकर तेजस्वी दूसरों के लिए भी मिसाल कायम करना चाहती है। बेहतरीन अदाकारी से लोगों को अपने नाट्यों के माध्यम से कभी खुशी तो कभी गम का एहसास करवाते-करवाते आज तेजस्वी जिले की शान बन गई है। तेजस्वी ने कठुआ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहली बार घुमाई का मंचन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नारी व्यथा और नारी जीवन को अपनी अदाकारी से जीवंत कर तेजस्वी ने हजारों लोगों को अपना मुरीद बना लिया। उसने अपनी प्रतिभा से युवाओं को प्रेरणा भी दी। तेजस्वी ने बताया कि हीरानगर के एक सामान्य परिवार से जुड़े होने के बावजूद सपनों को देखा और साकार भी किया। 


उन्होंने बताया कि माडर्न पब्लिक स्कूल हीरानगर से शिक्षा प्राप्त करने के बाद परिजनों के सहयोग से आसमान की बुलंदियों को छूने की चाह साकार होती गई। उन्होंने बताया कि विदेशों में रूस, जर्मनी, पोलैंड और हंगरी में भी नटरंग के नाट्यों के मंचन को अच्छी सफलता मिली है। अब तक तीस राष्ट्रीय समारोहों में भाग ले चुकी तेजस्वी महिलाओं और जिंदगी को अपने बल बूते पर आसमान तक पहुंचाने की चाह रखने वाली युवतियों के लिए उदाहरण बनाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed