फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bashindey ›   bashindey, pooja rani, boxer pooja rani, rio olympic, haryana boxer, rohtak, haryana

बॉक्सर पूजा: ओलंपिक का टिकट हासिल करने का सुनहरा मौका

Fri, 22 Apr 2016 06:41 PM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 22 Apr 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
bashindey, pooja rani, boxer pooja rani, rio olympic, haryana boxer, rohtak, haryana
रोहतक बॉक्सर पूजा रानी - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा की महिला बॉक्सर पूजा रानी को रियो ओलंपिक का टिकट हासिल करने का सुनहरा मौका मिला है। पूजा अस्ताना में 19 मई से होने वाली महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चुनी गई हैं। वहां अगर जीतीं तो रियो का टिकट मिलना तय है। पूजा के अलावा हरियाणा की चार अन्य बॉक्सरों का चैंपियनशिप के चयन हुआ है। एक अन्य खिलाड़ी जो राजस्थान की हैं, लेकिन प्रैक्टिस हरियाणा में कर रही हैं, उनका भी चयन हुआ है।
विज्ञापन


इनमें से भिवानी की पूजा रानी रियो ओलंपिक का टिकट पाने के लिए पंच लगाएंगी तो पांच बॉक्सर देश को मेडल दिलाने के लिए लड़ेंगी। अस्ताना में अगले माह होने वाली महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश की ओर से हरियाणा के जींद जिले की सोनिया लाठर 57 किग्रा में दुनिया के सामने चुनौती पेश करेंगी। रेवाड़ी की पवित्रा 64 किग्रा, गुड़गांव की मीना 69 किग्रा, भिवानी की पूजा रानी 75 किग्रा, हिसार की स्वीटी बूरा 81 किग्रा में चुनौती देंगी।
विज्ञापन


राजस्थान के झुंझुनू की रहने वाली बॉक्सर सीमा पूनिया 81 किग्रा से ज्यादा भार वर्ग में चुनौती पेश करेंगी। यह सभी खिलाड़ी साई के हिसार सेंटर में प्रैक्टिस कर रही हैं। वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप से देश को रियो ओलंपिक के लिए तीन टिकट मिल सकते हैं। मैरीकॉम 51 किग्रा, सरिता 60 किग्रा और पूजा रानी 75 किग्रा वर्ग में ओलंपिक के टिकट के लिए जोरदार दावेदारी पेश करेंगी। इससे पहले पूजा रानी एशियन चैंपियनशिप में देश को ब्रांज मेडल दिला चुकी हैं। पूजा से वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल के साथ ही रियो ओलंपिक में जगह बनाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियन चैंपियनशिप में खेलेगा आशीष
हिसार के साई सेंटर में प्रैक्टिस करने वाला बॉक्सर आशीष 64 किग्रा में एशियन चैंपियनशिप में देश की ओर से खेलेगा। यह चैंपियनशिप कजाकिस्तान में 2 मई से शुरू होगी। इसके लिए आशीष का चयन हो गया है। इस तरह साई की ओर से खेलने वाले इतने बॉक्सरों का वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन चैंपियनशिप में चयन होने के बाद कोच उनको हर प्रकार के टिप्स देने लगे हैं, ताकि यह खिलाड़ी रियो ओलंपिक का टिकट हासिल करे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed