फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   bashindey, aakash chavria, virappan, ram gopal verma movie virappan, rohtak, haryana, bollywood

आकाश चावरिया: रोहतक का छोरा बना बालीवुड में ‘डाकू’

Sat, 30 Apr 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 30 Apr 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
bashindey, aakash chavria, virappan, ram gopal verma movie virappan, rohtak, haryana, bollywood
रोहतक का लड़का अशोक चावरिया राम गोपाल वर्मा की वीरप्पन मूवी में - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण भारत के कुख्यात चंदन तस्कर रहे स्वामी वीरप्पन पर बनने वाले फिल्म में रोहतक का छोरा भी अहम किरदार निभा रहा है। वह फिल्म में वीरप्पन के सहयोगी की भूमिका में नजर आएगा। शहर की पटेल नगर कॉलोनी का रहने वाला आकाश चावरिया बालीवुड निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘वीरप्पन’ में डाकू के रोल में है।
विज्ञापन


यह फिल्म देश भर के सिनेमा घरों में 27 मई को प्रदर्शित होगी। इसके अलावा आकाश एक अन्य फिल्म जैंगो में मोहम्मद खालिद नाम का किरदार निभा रहा है। यह फिल्म रेड लाइट एरिया पर आधारित है, जो इस साल के आखिर तक रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन


स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफारर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स में एक्टिंग का कोर्स कर रहे छात्र आकाश चावरिया ने सितंबर 2015 में मुंबई का रुख किया था। उस समय निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा अपनी फिल्म ‘वीरप्पन’ के लिए ऑडिशन ले रहे थे। इसके लिए आकाश चावरिया ने भी ऑडिशन दिया और उसे सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश मध्यवर्गीय परिवार से संबंध रखता है। फिल्म जगत में उसका कोई बैकग्राउंड नहीं है। पीजीआई में कार्यरत आकाश के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। इसके बाद मां जगवंती और बड़े भाई विकास की तरफ से आकाश को पूरा सहयोग मिला।

कुछ ऐसा है आकाश का किरदार 
आकाश ने बताया कि वीरप्पन फिल्म की कहानी कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन के जीवन पर आधारित है। इसमें वीरप्पन का किरदार संदीप भारद्वाज ने निभाया है। फिल्म में आकाश भोला नाम के डाकू का किरदार निभा रहा है, जो वीरप्पन का मुख्य सहयोगी है। फिल्म की अधिकतर शूटिंग विशाखापट्टम, कर्नाटक और थाईलैंड के जंगलों में हुई है। फिल्म में अभिनेत्री लीजा रे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। 


बालीवुड से जुड़ा एक और नाम 
हरियाणा से बालीवुड तक पहुंचने वाले अभिनेता और अभिनेत्रियों की सूची में एक और नाम जुड़ गया। आकाश चावारिया से पहले अभिनेता रणदीप हुड्डा, मल्लिका शेरावत, जयदीप अहलावत, मेघना मलिक, सुभाष घई, संग्राम सिंह, यशपाल शर्मा और नरगिस नांदल आदि भी बालीवुड में अपनी पहचान बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed