फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   19th Asia Masters Championships in Singapore.

दून के मुकेश दिखाएंगे 19वीं एशिया मास्टर्स चैंपियनशिप में दम

Mon, 11 Apr 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Apr 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
19th Asia Masters Championships in Singapore.
एथलीट मुकेश राणा - फोटो : amar ujala

परिवहन निगम के कर्मचारी मुकेश राणा सिंगापुर में चार मई से आयोजित होने वाली एशिया एथलेटिक चैंपियनशिप में भाग लेंगे। लंबी दूरी के धावक राणा के राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक मीट में चार गोल्ड मेडल जीतने से उनका चयन अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से एथलीट मुकेश राणा को पत्र मिला है कि उनका चयन तीन हजार स्टेपल चेस और 10 हजार मीटर रेस के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि सिंगापुर में चार से आठ मई 2016 को एशिया मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए हुआ है। 
विज्ञापन


दो मई को होंगे सिंगापुर के लिए दिल्ली से रवाना
देहरादून के नथुवावाला निवासी मुकेश राणा ने बताया कि दो से छह मार्च 2016 को मैसूर, आंध्रप्रदेश में राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने तीन हजार स्टेपल चेस, पांच हजार मीटर रेस, 10 हजार मीटर व हाफ मैराथन चारों इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किए थे। उन्होंने बताया कि वह दो मई को सिंगापुर के लिए दिल्ली से रवाना होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश ने बताया कि परिवहन निगम के एमडी बृजेश कुमार संत ने खुशी जाहिर कर कहा है कि वह उनकी आर्थिक स्तर पर जो संभव होगा वह मदद करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed