फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ground Clearence: आपकी कार भी स्पीड ब्रेकर पर टकराती है, करें ये तीन काम बढ़ जाएगी ग्राउंड क्लियरेंस

Thu, 03 Nov 2022 07:15 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 03 Nov 2022 07:15 PM IST
सार

सड़क पर कार चलाते समय अगर स्पीड ब्रेकर आ जाए तो आप परेशान हो जाते हैं। तो इस खबर को जरूर पढ़ें। इस खबर में हम आपको कार की ग्राउंड क्लियरेंस बढ़ाने के तीन तरीके बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Your car also hits the speed breaker, do these three things, the ground clearance will increase
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आपको भी सेडान या हैचबैक कार चलाना पसंद है। लेकिन स्पीड ब्रेकर के आने पर आप परेशान हो जाते हैं। तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। अगर आपको भी अपनी कार की ग्राउंड क्लियरेंस को बढ़ाना है। तो हम आपको ऐसी तीन टिप्स दे रहे हैं जिसके बाद आपकी कार कभी-भी स्पीड ब्रेकर पर नहीं टकराएगी।

कॉयल स्प्रिंग असिस्टर

Your car also hits the speed breaker, do these three things, the ground clearance will increase
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कॉयल स्प्रिंग असिस्टर के जरिए आप अपनी कार की ग्राउंड क्लियरेंस आसानी से बढ़ा सकते हैं। यह एक सस्ता और आसान तरीका है जिसे कोई भी व्यक्ति अपनी कार की ऊंचाई बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकता है। दरअसल, असिस्टर को पॉल्यूरीथेन से टिकाऊ पदार्थ से बनाया जाता है। इन्हें स्प्रिंग कॉयल के बीच में लगाया जाता है। एक बार लगाए जाने के बाद ये कॉयल के ट्रैवल को कम कर देते हैं। जिससे ये हार्ड हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान

कितनी बढ़ती है ऊंचाई

Your car also hits the speed breaker, do these three things, the ground clearance will increase
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कॉयल स्प्रिंग असिस्टर लगवाने के बाद कार की ऊंचाई को कम से कम 10 से 15 एमएम तक बढ़ाया जा सकता है। वैसे तो बाजार में कई तरह के असिस्टर मिलते हैं लेकिन अच्छी क्वालिटी वाले असिस्टर्स की लाइफ करीब 50 हजार किलोमीटर तक होती है।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टीफर सस्पेंशन सेटअप

Your car also hits the speed breaker, do these three things, the ground clearance will increase
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कार की ग्राउंड क्लियरेंस बढ़ाने का दूसरा तरीका है स्टीफर सस्पेंशन सेटअप। इस प्रक्रिया में कार में कंपनी से लगे हुए सस्पेंशन सेटअप को हटा दिया जाता है। इससे भी कार की ऊंचाई को 10 से 15 एमएम तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि कुछ कारों में कंपनियों की ओर से इस तरह के सेटअप को दिया जाने लगा है। लेकिन ज्यादातर कारों में सामान्य सस्पेंशन सेटअप ही दिया जाता है। कार में इस तरह के सेटअप को लगाने के बाद सस्पेंशन हार्ड हो जाता है जो साफ्ट सस्पेंशन के मुकाबले कार का संतुलन भी बेहतर बनाता है। अच्छे मेकैनिक से इस तरह का सेटअप लगवाने पर करीब 50 हजार रुपये तक का खर्च आ सकता है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
विज्ञापन

बड़े टायर और रिम

Your car also hits the speed breaker, do these three things, the ground clearance will increase
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कार में ग्राउंड क्लियरेंस को ज्यादा करने के लिए कुछ लोग कार में बड़े टायर और रिम भी लगवाना पसंद करते हैं। हालांकि इस तरह के तरीके के कारण खर्च ज्यादा होता है। लेकिन इससे भी कार की ऊंचाई को बढ़ाया जा सकता है। इस तरह ग्राउंड क्लियरेंस बढ़वाने के कुछ नुकसान भी होते हैं। ऐसा करने पर कार का मौजूदा सस्पेंशन खराब भी हो सकता है और चलाते समय कार को एक तरफ मोड़ने में परेशानी भी हो सकती है। इस तरीके का उपयोग करने पर कार की ऊंचाई को आसानी से 10 से 12 एमएम तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed