{"_id":"61dfd4bb85b6e4189c201f87","slug":"yezdi-bikes-launched-today-after-26-years-three-new-models-yezdi-roadster-scrambler-and-adventure-bikes-launched-automobiles-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yezdi Bikes Launch Today: 26 साल बाद येजदी की भारत में वापसी, तीन नए मॉडल्स किए लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Yezdi Bikes Launch Today: 26 साल बाद येजदी की भारत में वापसी, तीन नए मॉडल्स किए लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और डिटेल्स
Thu, 13 Jan 2022 02:56 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 13 Jan 2022 02:56 PM IST
सार
Classic Legends (क्लासिक लीजेंड्स) ने आधिकारिक तौर पर तीन नई मोटरसाइकिलों को लॉन्च करके भारत में Yezdi ब्रांड को फिर से पेश किया है।
विज्ञापन
Yezdi Bikes
- फोटो : Twitter
आइकॉनिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Yezdi (येजदी) की भारतीय बाजार में वापसी हो गई है। Classic Legends (क्लासिक लीजेंड्स) ने आधिकारिक तौर पर तीन नई मोटरसाइकिलों को लॉन्च करके भारत में Yezdi ब्रांड को फिर से पेश किया है। कंपनी की तीन नई मोटरसाइकिलें - Yezdi Adventure (येजदी एडवेंचर), Yezdi Scrambler (येजदी स्क्रैम्बलर) और Yezdi Roadster (येजदी रोडस्टर) हैं। सबसे दिलचस्प खबर यह है कि तीनों बाइक्स के नाम उन मोटरसाइकिलों के वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं जिनसे वे संबंधित हैं। इनका मकसद रेगुलर आवाजाही की तलाश करने वाले ग्राहकों के साथ-साथ ऑफ-बीट सड़कों पर चलने के इच्छुक लोगों को लुभाना है।
Yezdi Scrambler
- फोटो : Yezdi
26 साल के बाद वापसी
Yezdi, क्लासिक लीजेंड्स द्वारा भारतीय बाजार के लिए पुनर्जीवित किया गया तीसरा ब्रांड है। Classic Legends महिंद्रा ग्रुप के स्वामित्व वाली कंपनी है। इससे पहले इसने Jawa (जावा) और BSA Motorcycles (बीएसए मोटरसाइकिल्स) जैसे ब्रांडों को पुनर्जीवित किया। इन तीन मोटरसाइकिलों के साथ Yezdi ने 26 साल के बाद भारतीय बाजार में वापसी की है। साल 1961 में भारत में पहली बार लॉन्च किया गया, यह ब्रांड Roadking (रोडकिंग), Monarch (मोनार्क) और Delux (डीलक्स) मॉडल्स के साथ लोकप्रिय हो गया। हालांकि, दोपहिया निर्माता ने साल 1996 में अपनी बाइक का उत्पादन बंद कर दिया था।
यहां हम आपको इन तीनों बाइक की कीमत, फीचर्स, इंजन और अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल जानकारी दे रहे हैं।

Yezdi Roadster
- फोटो : Yezdi
Yezdi Roadster
Yezdi की क्रूजर बाइक Roadster रोडकिंग की याद ताजा कर सकती है। नियो-रेट्रो डिजाइन स्टाइल के साथ Yezdi Roadster की सड़क पर काफी दमदार मौजूदगी है। यह गोल एलईडी हेडलाइट्स, टेललाइट्स और डुअल एग्जॉस्ट के साथ आती है। राइडर कंसोल एक एलसीडी पैनल में डिजिटल रूप से मौजूद है। यह राइड से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे ट्रिपमीटर, कितनी दूरी पर तेल खत्म हो जाएगा, समय, एबीएस मोड और गियर इंडिकेटर्स दिखाता है।

इंजन और सस्पेंशन
Yezdi ने इस बाइक में उसी 334cc इंजन दिए हैं जो Jawa मोटरसाइकिलों में इस्तेमाल किए जाते हैं। रोडस्टर में सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है जो 29.7 PS का पावर और 29 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। सस्पेंशन का काम टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और गैस-चार्ज्ड ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर द्वारा प्रीलोड एडजस्ट के साथ किया जाता है।

स्पेसिफिकेशंस
रोडस्टर में डुअल क्रैडल चेसिस मिलता है। बाइक का कुल वजन 184 किलो और व्हीलबेस 1,440 मिमी है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 175 मिमी है, जो शहर की परिस्थितियों में रोजमर्रा की सवारी के लिए काफी होना चाहिए। रोडस्टर के दोनों पहिये ट्यूबलेस हैं। आगे का पहिया 18-इंच का है और पिछला पहिया 17-इंच का दिया गया है।
कलर ऑप्शन
Yezdi Roadster को पांच कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनमें रोडस्टर डार्क स्मोक ग्रे, स्टील ब्लू, हंटर ग्रीन, रोडस्टर क्रोम गैलेंट ग्रे और सिन सिल्वर रंग शामिल हैं।
कीमत
Yezdi Roadster की एक्स-शोरूम कीमत 1.98 लाख रुपये से शुरू होती है और 2.06 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह Royal Enfield Classic 350 (रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350) के साथ-साथ Meteor 350 जैसी अन्य मोटरसाइकिलों को टक्कर देगी।

| Yezdi Roadster | कीमत (रुपये) |
|---|---|
| Roadster Dark – Smoke Grey | 1,98,142 |
| Roadster Dark – Steel Blue | 2,02,142 |
| Roadster Dark – Hunter Green | 2,02,142 |
| Roadster Chrome – Gallant Grey | 2,06,142 |
| Roadster Chrome – Sin Silver | 2,06,142 |