{"_id":"5ea4368e8ebc3e909b669c99","slug":"yamaha-tricity-155-launched-know-the-price-and-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन पहिया Yamaha Tricity 155 लॉन्च, इसकी खासियत के साथ जानिए क्या है कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
तीन पहिया Yamaha Tricity 155 लॉन्च, इसकी खासियत के साथ जानिए क्या है कीमत और फीचर्स
जापानी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Yamaha ने 2020 Tricity 155 स्कूटर लॉन्च कर दिया है। हालांकि इसे भारत में नहीं बल्कि जापान में लॉन्च किया गया है। बता दें कि Yamaha Tricity 155 एक तीन पहिया स्कूटर है जिसमें दो पहिए आगे और एक सिंगल रियर व्हील है। इस स्कूटर में यूनिक लीनिंग मल्टी-व्हील (LMW) डिजाइन है। LMW तकनीक में एक Parallelogram लिंग और केंटिलिवर टेलीस्कोपिक सस्पेंशन होता है। जो दोनों सामने के पहियों को सिंक्रनाइज करता है। इस स्कूटर में जबरदस्त ब्रेकिंग पावर दी गई है।
2 of 5
Yamaha Tricity 155
- फोटो : Social Media
Yamaha Tricity 155 में एक बड़ी एलईडी हेडलैंप यूनिट, एलईडी पोजिशन लैंप, बॉडी इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल इंडिकेटर्स, एक फ्लाईस्क्रीन, बूमरैंग-शेप्ड साइड फेयरिंग, फ्रंट फेंडर व्हील, एर्गोनोमिक सीट्स, अपराइट हैंडलबार, बॉडी इंटीग्रेटेड पिलिन ग्रैब्रिल्स, एक बड़ा फुटबोर्ड, अंडर सीट लगेज कम्पार्टमेंट, फ्रंट स्टोरेज स्पेस, अंडर सीट फ्यूल टैंक फिलर और साथ ही एक बड़ा एलसीडी इंस्ट्रूमेंट्स डिस्प्ले दिया गया है।
3 of 5
Yamaha Tricity 155
- फोटो : Social Media
Yamaha Tricity 155 एक 155cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व SOHC इंजन के साथ VVA (वेरिएबल वाल्व एक्टिवेशन) द्वारा संचालित है। यह इंजन 15 पीएस की पावर और 14.4 एनएम का टार्क जनरेट करता है। यह ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। Yamaha Tricity 155 की लंबाई 1,980 एमएम, चौड़ाई 750 एमएम, ऊंचाई 1,210 एमएम और 125 एमएम ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ 1,350 एमएम व्हीलबेस और सीट की ऊंचाई 780 एमएम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Yamaha Tricity 155
- फोटो : Social Media
इस स्कूटर में 220 एमएम के फ्रंट डिस्क ब्रेक और 230 एमएम के सिंगल रियर ब्रेक दिए गए हैं। टायरों में 90/80 फ्रंट शॉड पर 14 इंच के अलॉय व्हील और 130/70 टायर के साथ रियर में 13 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Yamaha Tricity 155
- फोटो : Social Media
यामाहा ट्राइसिटी 155 की कीमत जापानी बाजार में जेपीवाई 440,000 (बेस प्राइस) है, जो कि भारत के 312,000 रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।