फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Yamaha fz x hybrid launch price mileage features specifications

Yamaha FZ-X Hybrid: हाइब्रिड इंजन के साथ लॉन्च हुई यामाहा की रेट्रो मोटरसाइकिल, जानें क्या हैं फीचर्स

Mon, 14 Jul 2025 12:57 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्ट, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्ट, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 14 Jul 2025 12:57 PM IST
सार

Yamaha ने भारत में अपनी पॉपुलर बाइक FZ-X का हाइब्रिड वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसमें स्मार्ट मोटर जेनरेटर, नया TFT डिस्प्ले, और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए इसकी खूबियों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Yamaha fz x hybrid launch price mileage features specifications
Yamaha FZ-X Hybrid - फोटो : Yamaha India

विस्तार

भारत में Yamaha की हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में अब एक और बाइक शामिल हो गई है। कंपनी ने अपनी मशहूर बाइक FZ-X को अब हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च कर दिया है। हाइब्रिड मॉडल की कीमत स्टैंडर्ड वर्जन से करीब 20,000 रुपये अधिक है। यह नया वर्जन पहले से ज्यादा एडवांस और टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसमें बेहतर माइलेज के साथ स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस साल की शुरुआत में Yamaha ने इस बाइक को अपने डीलर्स को प्रेजेंट किया था। अब कंपनी ने इसे खासतौर पर फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए बाजार में उतारा है।
विज्ञापन


हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की खासियत
नई FZ-X में कंपनी ने स्मार्ट मोटर जेनरेटर (SMG) सिस्टम दिया है, जो बैटरी को चार्ज करता है और इंजन के साथ मिलकर हल्का टॉर्क बूस्ट देता है। इससे बाइक की एक्सलेरेशन परफॉर्मेंस और माइलेज में सुधार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टेक्नोलॉजी की मदद से बाइक को साइलेंट तरीके से स्टार्ट किया जा सकता है और यह आइडलिंग स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम को भी सपोर्ट करता है, जिससे ईंधन की बचत होती है।

नया TFT डिस्प्ले और नेविगेशन
हाइब्रिड Yamaha FZ-X में अब नया TFT स्क्रीन दिया गया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे स्मार्ट फीचर भी शामिल हैं।


वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन
कंपनी FZ-X के स्टैंडर्ड वर्जन की बिक्री करती रहेगी। वहीं, हाइब्रिड वर्जन टॉप-स्पेक मॉडल के रूप में उपलब्ध होगा, जिसमें नया मैट टाइटन कलर ऑप्शन भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed