{"_id":"63dd05adac710d5e5653a3d7","slug":"xiaomi-electric-car-ms11-photo-leaked-on-social-media-before-unveil-know-features-design-and-other-details-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Xiomi EV: शाओमी की पहली इलेक्ट्रिक कार की फोटो हुई लीक, डेब्यू से पहले सोशल मीडिया पर हुई वायरल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Xiomi EV: शाओमी की पहली इलेक्ट्रिक कार की फोटो हुई लीक, डेब्यू से पहले सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Fri, 03 Feb 2023 06:38 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 03 Feb 2023 06:38 PM IST
सार
मोबाइल और टीवी बनाने वाली चीन की कंपनी शाओमी जल्द ही इलेक्ट्रिक कार को लाने की तैयारी कर रही है। डेब्यू से पहले ही कार की फोटो सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। कार में क्या खूबियां हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अब तक मोबाइल, टीवी जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बनाने वाली चीन की कंपनी शाओमी की ओर से अब इलेक्ट्रिक कार को भी पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार के डेब्यू से पहले ही ईवी की फोटो सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि शाओमी की इलेक्ट्रिक कार में क्या खूबियां होंगी।
विज्ञापन
लीक हुई फोटो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाओमी की ओर से अब इलेक्ट्रिक कार को लाने की तैयारी की जा रही है। सोशल मीडिया पर कार की एक फोटो लीक हुई है और दावा किया जा रहा है कि यह फोटो शाओमी की आने वाली इलेक्ट्रिक कार की है।
विज्ञापन
क्या होगा नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाओमी की इलेक्ट्रिक कार का नाम एमएस11 हो सकता है। लीक हुई फोटो में भी कार पर एमएस11 नाम दिखाई दे रहा है। कंपनी ने साल 2021 में ही इलेक्ट्रिक वाहन सेक्टर में आने का एलान किया था। साथ ही कंपनी ने बताया था कि आने वाले 10 सालों में कंपनी 10 बिलियन डॉलर का निवेश भी करेगी।
विज्ञापन
कैसा है लुक
सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद जो फोटो वायरल हो रही है। उसका डिजाइन कई कारों से प्रेरित दिखाई दे रहा है। पहली नजर में कार बीवाईडी की सील जैसी भी लग रही है। कार में एलईडी हैडलाइट्स दी गई हैं। इसके अलावा कार ड्यूल टोन स्कीम के साथ दिखाई दे रही है। कार को डिजाइन करते समय एयरोडाइनैमिक्स का भी ध्याान रखा गया है। जिससे कार की रेंज बेहतर होने की उम्मीद है। इसके अलावा कार के अन्य फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है।
चीन में होगी पेश
मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा भी किया जा रहा है कि कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार को कई बार चीन में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। साथ ही कंपनी इस सेडान इलेक्ट्रिक कार को सबसे पहले चीन में ही लॉन्च कर सकती है। इसके बाद यूरोप सहित कुछ देशों में इसे पेश किया जाएगा।