Xiomi EV: शाओमी की पहली इलेक्ट्रिक कार की फोटो हुई लीक, डेब्यू से पहले सोशल मीडिया पर हुई वायरल
मोबाइल और टीवी बनाने वाली चीन की कंपनी शाओमी जल्द ही इलेक्ट्रिक कार को लाने की तैयारी कर रही है। डेब्यू से पहले ही कार की फोटो सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। कार में क्या खूबियां हैं। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब तक मोबाइल, टीवी जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बनाने वाली चीन की कंपनी शाओमी की ओर से अब इलेक्ट्रिक कार को भी पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार के डेब्यू से पहले ही ईवी की फोटो सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि शाओमी की इलेक्ट्रिक कार में क्या खूबियां होंगी।
लीक हुई फोटो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाओमी की ओर से अब इलेक्ट्रिक कार को लाने की तैयारी की जा रही है। सोशल मीडिया पर कार की एक फोटो लीक हुई है और दावा किया जा रहा है कि यह फोटो शाओमी की आने वाली इलेक्ट्रिक कार की है।
क्या होगा नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाओमी की इलेक्ट्रिक कार का नाम एमएस11 हो सकता है। लीक हुई फोटो में भी कार पर एमएस11 नाम दिखाई दे रहा है। कंपनी ने साल 2021 में ही इलेक्ट्रिक वाहन सेक्टर में आने का एलान किया था। साथ ही कंपनी ने बताया था कि आने वाले 10 सालों में कंपनी 10 बिलियन डॉलर का निवेश भी करेगी।
कैसा है लुक
सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद जो फोटो वायरल हो रही है। उसका डिजाइन कई कारों से प्रेरित दिखाई दे रहा है। पहली नजर में कार बीवाईडी की सील जैसी भी लग रही है। कार में एलईडी हैडलाइट्स दी गई हैं। इसके अलावा कार ड्यूल टोन स्कीम के साथ दिखाई दे रही है। कार को डिजाइन करते समय एयरोडाइनैमिक्स का भी ध्याान रखा गया है। जिससे कार की रेंज बेहतर होने की उम्मीद है। इसके अलावा कार के अन्य फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है।
चीन में होगी पेश
मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा भी किया जा रहा है कि कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार को कई बार चीन में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। साथ ही कंपनी इस सेडान इलेक्ट्रिक कार को सबसे पहले चीन में ही लॉन्च कर सकती है। इसके बाद यूरोप सहित कुछ देशों में इसे पेश किया जाएगा।