फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   why subsidies is essential for electric vehicles in india know the reason

Electric Vehicles: इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए क्यों जरूरी है छूट? जानिए क्या होते हैं इससे फायदे

Mon, 29 Jul 2024 12:09 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 29 Jul 2024 12:09 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग और बिक्री अच्छी गति से आगे बढ़ रही है। ऐसे में अगर इन पर सब्सिडी मिलते रही तो क्या लोगों को इससे फायदा होगा। इस संबंध में आपको पता होना चाहिए कि ईवी वाहनों पर अभी छूट मिलना क्यों जरूरी है। 
 

विज्ञापन
why subsidies is essential for electric vehicles in india know the reason
Electric Vehicles - फोटो : FREEPIK

विस्तार

देश में बीते पांच सालों के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग और बिक्री में अच्छी-खासी उछाल देखी गई है। यह तो आप जानते ही होंगे कि इलेक्ट्रिक वाहन पेट्रोल और डीजल वाहनों के मुकाबले पर्यावरण के लिए कितने ज्यादा सेफ होते हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों से वातावरण साफ रहता है, ऐसे में सरकार इन वाहनों को आगे बढ़ाने के लिए सब्सिडी देती है। इसके साथ ही वाहन कंपनियां भी वाहनों की बिक्री में इजाफा करने के लिए और कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए अच्छी छूट देते हैं। शायद आप नहीं जानते होंगे कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने से देश की अर्थव्यवस्था पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। आगे जानिए आखिर क्यों इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सब्सिडी देना जरूरी है। 

विज्ञापन

लोगों को होता है फायदा

देश में कोरोना महामारी के बाद से इलेक्ट्रिक वाहनों ने तेजी से रफ्तार पकड़ी है। अब कई पेट्रोल और डीजल वाहन बनानी वाली कंपनियां भी इलेक्ट्रिक वाहनों पर ज्यादा जोर दे रही है। इसका फायदा कंपनियों के साथ ग्राहकों को भी मिल रहा है। दरअसल, ईंधन वाले वाहनों के मुकाबले इलेक्ट्रिक वाहनों का रखरखाव काफी आसान होता है। इसके अलावा ईवी वाहनों को चलाने में आने वाली लागत भी कम होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ईंधन पर कम होती है निर्भरता

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने से देश में रोजगार के नए मौके पैदा होते हैं। साथ ही विदेशों पर निर्भरता भी कम होती है। इसके साथ विदेशों से आने वाले ईंधन की मात्रा पर भी सीधा असर पड़ता है, अगर विदेशों से ईंधन कम लेना पड़ेगा तो जाहिर सी बात है कि इस कदम से देश को कम खर्च करना होगा और इसका सीधा प्रभाव अर्थव्यवस्था की मजबूती पर पड़ेगा। वहीं, अगर देश में ही इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन होगा तो इससे भी काफी लाभ होता है। 

विज्ञापन

ग्रीनहाउस गैसों में कमी

आज के समय में आपने एक शब्द के बारे में सुना या पढ़ा होगा। ग्रीनहाउस गैस, जी हां,इलेक्ट्रिक वाहनों की वजह से देश में ग्रीनहाउस कम पैदा होती है, क्योंकि यह लगभग न के बराबर कार्बन पैदा करते हैं। इस वजह से पर्यावरण सुरक्षित रहता है और लोगों को साफ-सुथरा माहौल मिलता है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहन काफी कम शोर करते हैं। वहीं, इलेक्ट्रिक वाहनों देश की दुनिया की बड़ी चिंताओं में से एक जलवायु परिवर्तन के लिए भी काफी लाभकारी साबित हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed