फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   why should park car in garage or covered parking

Car Safety: क्यों कार को गैराज या फिर ढकी हुई जगह पर करना चाहिए पार्क, हर वाहन मालिक का जानना है जरूरी

Sat, 31 Aug 2024 05:53 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 31 Aug 2024 05:53 PM IST
सार

अगर आप कार को किसी खुली जगह पर पार्क करते हैं तो इससे कार को नुकसान हो सकता है। जानिए क्यों कार को किसी ढकी हुई जगह पर या फिर गैराज में खड़ा करना चाहिए। क्या है इसके पीछे की बड़ी वजहें। 

विज्ञापन
why should park car in garage or covered parking
Car Safety - फोटो : FREEPIK

विस्तार

देश में कार बाजार अच्छी गति से आगे बढ़ रहा है। वाहन निर्माता नए-नए डिजाइन और फीचर्स के साथ कारों को बाजार में पेश कर रहे हैं। अगर आप नई कार लेनी की सोच रहे हैं या फिर आपके पास पहले कार है तो आपको इस खबर को जरूर पढ़ना चाहिए। अक्सर लोग नई कार खरीदते हैं और फिर उसके साथ कुच अनहोनी घट जाती है, ऐसे में कार को हमेशा सुरक्षित और सही तरीके से रखना चाहिए।

विज्ञापन

कार की सेफ्टी पर खतरा

अगर आपके पास पहले से कार है तो उसे किसी कवर्ड पार्किंग या फिर घर के आंगन में पार्क करनी चाहिए। इसके पीछे का कारण है कार की सुरक्षा। जी हां, कार की सेफ्टी सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर कार किसी खुली जगह पर खड़ी होगी तो कार पर हमेशा खतरा मंडराता रहेगा। कार की विंडशील्ड और कार की विंडो इतनी भी सेफ नहीं होती है, ये काफी नाजुक होती है। ऐसे में कार की सेफ्टी जरूरी है, वरना हजारों रुपयों का नुकसान हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आपदाओं से बचाव

अगर कार किसी कवर्ड पार्किंग में या फिर गैराज में खड़ी हुई है तो फिर कार ज्यादा सेफ रहती है। इसके पीछे की वजह है कि कार कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं से बची रहती है। कई बार तेज आंधी की वजह से कार के ऊपर कुछ गिर जाता है तो उससे कार को नुकसान हो सकता है। कई बार बरसात के पानी की वजह से कार को हानि होती है। यही वजह है कि कार को किसी ढकी हुई जगह पर पार्क करना सेफ विकल्प होता है। 

विज्ञापन

कार का पेंट

कार अगर खुली जगह पर पार्क की गई है तो इससे कार को काफी नुकसान हो सकता है। कई दिनों तक धूप में खड़ी कार का पेंट धीरे-धीरे फीका पड़ने लगता है। वहीं, खुली जगह पर खड़ी कार पर कोई भी स्क्रैच या खरोंच के निशान डाल सकता है, इससे कार की चमक और डिजाइन खराब हो जाता है। यही वजह है कि कार को कवर्ड पार्किंग या फिर गैराज में खड़ा करना चाहिए।

इंजन और इंटीरियर

अगर कार को किसी कवर्ड जगह पर या फिर गैराज में पार्क किया जाता है तो इससे कार का इंजन और इंटीरियर सुरक्षित रहते हैं। कई बार देखने को मिलता है कि धूप या बरसात की वजह से इंजन में दिक्कत हो जाती है। साथ ही इंटीरियर की चमक फीकी पड़ जाती है। ऐसे में कार को किसी गैराज या फिर कवर्ड पार्किंग में खड़ा करना चाहिए, ताकि इंजन और इंटीरियर सही रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed