फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   why cars engine front mid and rear know the detail

Car Tips: कार में आगे, बीच में और पीछे की तरफ इंजन लगाने के क्या हैं फायदे-नुकसान, पढ़ें रोचक जानकारी

Thu, 02 May 2024 05:24 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 02 May 2024 05:24 PM IST
सार

आपने कार में आगे की तरफ इंजन लगा हुआ देखा होगा। मगर कार के बीच में और पीछे की तरफ इंजन लगाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं। इस खबर में जानिए पूरी डिटेल।

विज्ञापन
why cars engine front mid and rear know the detail
Car Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश का कार बाजार अच्छी गति से आगे बढ़ रहा है। कारों की बढ़ती मांग के पीछे का एक कारण गाड़ियों में आने वाली एडवांस तकनीक भी है। कार चलाने के लिए इंजन सबसे ज्यादा जरूरी होता है। मगर क्या आप जानते हैं कि कार के इंजन को किसी कार में आगे, किसी कार में बीच में तो किसी कार में पीछे की तरफ लगाया जाता है। अगर आप अभी तक इस बार में नहीं जानते थे तो आपको इस खबर को पूरा पढ़ना चाहिए। दरअसल कार का इंजन गाड़ी के इंटीरियर से लेकर उसके डिजाइन तक को प्रभावित करता है। 

विज्ञापन

कार में आगे की तरफ लगा इंजन

अगर कार में आगे की तरफ इंजन लगाया गया है तो कार का वजन पूरी तरह से आगे की ओर रहता है। ऐसे में कई बार कार को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। मगर इंजन के आगे होने से फायदा ये हैं कि कार की कूलिंग काफी बेहतर ढंग से होती है। इसके साथ ही इंजन के आगे होने से बूट स्पेस भी ज्यादा मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार के बीच में लगा इंजन

कार के बीच में लगा हुआ इंजन अक्सर छोटी कारों में होता है, जिनमें दो लोग ही बैठ सकते हैं। इन कारों में इंजन ड्राइवर सीट के पीछे होता है। इन कारों में बीच में इंजन इसलिए लगाया जाता है कि ताकि कार का संतुलन बराबर रहे। कार के पहियों पर बराबर वजन रहे। मगर ड्राइवर के पीछे सीट न होने के कारण कोई तीसरा व्यक्ति नहीं बैठ सकता है। 

विज्ञापन

कार के पीछे लगा इंजन

कार में अगर पीछे की ओर इंजन लगा है तो ऐसी कारों को शुरू करना काफी आसान रहता है। इस तरह की कारों में कार का वजन पीछे की तरफ होता है तो कार को संतुलित करना अधिक आसान हो जाता है। ऐसी स्थिति में कार अच्छे ढंग से सड़क के साथ घर्षण कर पाती है। हालांकि, इस तरह की कारों का निर्माण देश में नहीं होता है, क्योंकि इनकी लागत काफी ज्यादा होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed