{"_id":"69413b5f0e32737b10056703","slug":"why-car-batteries-fail-faster-in-winter-and-what-to-do-if-yours-dies-suddenly-2025-12-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Car Battery: सर्दियों में कार की बैटरी जल्दी क्यों जवाब दे देती है? कहीं फंस जाएं तो क्या करें, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Battery: सर्दियों में कार की बैटरी जल्दी क्यों जवाब दे देती है? कहीं फंस जाएं तो क्या करें, जानें डिटेल्स
Tue, 16 Dec 2025 04:28 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 16 Dec 2025 04:28 PM IST
सार
नए और अनुभवी कार मालिक दोनों ही अक्सर सर्दियों के मौसम में कार की बैटरी डिस्चार्ज होने से परेशान हो जाते हैं। इसके लिए ठंडे तापमान को जिम्मेदार ठहराया जाता है। जानें अगर आप ऐसी स्थिति में फंस जाएं तो क्या करें।
विज्ञापन
Car Battery
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्ज कीजिए ठंड के मौसम में आप एक इलेक्ट्रिक कार चला रहे हैं और कार की बैटरी अचानक बैठ जाए, तो आप क्या करेंगे। नए हों या अनुभवी दोनों तरह के वाहन मालिकों के लिए यह एक परेशानी का सबब बन जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह कम तापमान होता है। ठंड में बैटरी के अंदर होने वाली रासायनिक प्रतिक्रियाएं धीमी पड़ जाती हैं। जिससे उसकी बिजली पैदा करने की क्षमता घट जाती है। नतीजा यह होता है कि इंजन स्टार्ट करने के लिए जरूरी पावर समय पर नहीं मिल पाती और बैटरी कमजोर पड़ने लगती है।
यह भी पढ़ें - Hybrid Cars: भारतीय यात्री कार बाजार में हाइब्रिड की थमी रफ्तार, ईवी और सीएनजी कारों की बिक्री में तेजी

ठंड में बढ़ता है बैटरी पर दबाव
सर्दियों के दौरान बैटरी पर अतिरिक्त दबाव भी पड़ता है। ठंड में ड्राइवर हीटर, डी-फॉगर, हेडलाइट्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इससे पहले से कमजोर हो चुकी बैटरी पर लोड और बढ़ जाता है। यही कारण है कि सर्दियों में बैटरी की परफॉर्मेंस तेजी से गिरती है। और इसके फेल होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें - Sub-Compact SUV: नवंबर 2025 में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की मजबूत रफ्तार, जानें टॉप-5 सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल

समय पर देखभाल से टाली जा सकती है परेशानी
सर्दियों में बैटरी की समस्या से बचने के लिए नियमित मेंटेनेंस बेहद जरूरी है। खासकर दिल्ली जैसे इलाकों में जहां ठंड का असर ज्यादा होता है। बैटरी टर्मिनल्स की समय-समय पर जांच, चार्ज लेवल को सही रखना और कनेक्शनों की सफाई से जंग की समस्या से बचा जा सकता है। इसके अलावा, कार में पर्याप्त ईंधन रखना भी फायदेमंद होता है। क्योंकि खाली टैंक की वजह से फ्यूल लाइन जम सकती है, जिससे स्टार्टिंग में दिक्कत आती है और बैटरी पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है।
यह भी पढ़ें - Electric Scooter Battery: इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी की सही देखभाल क्यों है जरूरी, जानें थोड़ी सी समझदारी के बड़े फायदे

ठंड में बैटरी की ताकत क्यों घटती है
तापमान गिरने पर कार की बैटरी अपनी क्षमता का 50 से 60 प्रतिशत तक खो सकती है। यही वजह है कि सर्दियों में थोड़ी सी लापरवाही भी बैटरी फेल होने का कारण बन जाती है। विशेषज्ञ बेहद ठंडे इलाकों में बैटरी वॉर्मर के इस्तेमाल की सलाह देते हैं। खासकर तब जब कार लंबे समय तक खड़ी रहने वाली हो। खुले में पार्किंग करने वाले वाहन मालिक बैटरी को ठंडी हवा से बचाने के लिए थर्मल कवर या ब्लैंकेट का सहारा भी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Bike Riding: रोजाना सफर के लिए सही बाइक कैसे चुनें, जानें दूरी, आराम और रास्तों के हिसाब से पूरी गाइड

सर्दियों में बैटरी बैठ जाए तो क्या करें
अगर ठंड के मौसम में आपकी कार की बैटरी अचानक बैठ जाए, तो घबराने के बजाय सही कदम उठाना जरूरी है। सबसे पहले सुरक्षा का ध्यान रखें और संभव हो तो गाड़ी को किसी सुरक्षित जगह पर खड़ा करें। इसके बाद जंप-स्टार्ट की मदद से बैटरी को फिर से चालू किया जा सकता है, बशर्ते आपके पास जंपर केबल और एक दूसरी चालू गाड़ी मौजूद हो।
यह भी पढ़ें - Flying Car: दुनिया की पहली फ्लाइंग कार का उत्पादन शुरू, भविष्य की यात्रा अब हकीकत के करीब

Jumpstarting dead car battery using jumper electrical wires
- फोटो : Freepik
जंप-स्टार्ट की प्रक्रिया को समझना जरूरी
जंप-स्टार्ट के दौरान सबसे पहले दोनों गाड़ियों को इतनी नजदीक खड़ा करें कि केबल आराम से दोनों बैटरियों तक पहुंच सके। इसके बाद लाल रंग की केबल को पहले बंद पड़ी बैटरी के पॉजिटिव टर्मिनल से जोड़ें और फिर चालू गाड़ी की बैटरी से कनेक्ट करें।
काली केबल को चालू गाड़ी की नेगेटिव टर्मिनल से जोड़ने के बाद दूसरी ओर बंद पड़ी गाड़ी के किसी धातु वाले हिस्से पर लगाएं। अब चालू गाड़ी को स्टार्ट करें और कुछ मिनट तक इंजन चलने दें, ताकि बैटरी चार्ज हो सके। इसके बाद दूसरी गाड़ी को स्टार्ट करने की कोशिश करें।
यह भी पढ़ें - EV: 2035 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 2.2 करोड़ यूनिट्स तक पहुंचने का अनुमान, जानें डिटेल्स

मदद कब लेनी चाहिए
अगर जंप-स्टार्ट के बावजूद कार स्टार्ट न हो, तो पेशेवर मदद लेना ही बेहतर होता है। ऐसे में रोडसाइड असिस्टेंस या मैकेनिक को कॉल करना सही विकल्प है। सर्दियों में हमेशा मोबाइल फोन चार्ज रखें और इमरजेंसी नंबर आसानी से उपलब्ध रखें। ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय पर मदद मिल सके।
यह भी पढ़ें - Non-EV Cars: 2035 के इंजन प्रतिबंध पर नरमी की तैयारी, यूरोपीय ऑटो उद्योग को मिल सकती है राहत
यह भी पढ़ें - Fog Driving Tips: घने कोहरे में कई वाहन टकराए, हाईवे पर चला रहे हैं गाड़ी, तो इन जरूर टिप्स की ना करें अनदेखी