Auto Tips: बाइक से आरामदायक सफर के लिए जरूरी है सही सीट का चयन, जानें खास टिप्स की डिटेल
अगर आपकी बाइक की सीट खराब हो गई है या फिर आप नई सीट लेने की सोच रहे हैं तो सीट का सही चयन करने से पहले एक बार इस खबर पर ध्यान दें। अगर आपने इस खबर पर ध्यान नहीं दिया तो आपको नुकसान हो सकता है। आगे जानिए क्या है पूरी डिटेल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसी भी वाहन को बेहतर ढंग से चलाने के लिए जरूरी है कि ड्राइवर सीट आरामदायक हो। अगर ऐसा नहीं होता है तो वाहन चलाते वक्त किसी तरह की परेशानी आ सकती है। ऐसे में अगर दो पहिया वाहन की बात करें तो और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि सीट अच्छी गुणवत्ता की हो और साथ ही ठीक तरह से सेट हुई हो। दरअसल कई बार देखा गया है कि बाइक की सीट सही नहीं होती है इसलिए ड्राइवर वाहन चलाते वक्त काफी थकान महसूस करता है। इस वजह से बाइक के लिए एक मजबूत सीट की जरूरत होती है, आगे जानिए किस तरह से करें एक बढ़िया सीट का चयन।
बाइक के आधार पर सीट का चयन
यहां पर आपको बता दें कि अलग-अलग बाइक के लिए अलग-अलग सीट का चुनाव करना होता है। अगर आप स्पोर्ट्स बाइक चलाते हैं तो किसी फॉर्म वाली सीट को चुनें। वहीं, अगर आप किसी लंबी राइडिंग के लिए बाइक की सीट का चुनाव कर रहे हैं तो जरूरी है कि सीट काफी मुलायम हो। इसके अलावा ऑफ रोड बाइक के लिए सीट शॉक ऑब्जर्वर होनी चाहिए, ताकि किसी भी झटके से किसी तरह की परेशानी न हो।
सीट का साइज सही होना चाहिए
दो पहिया वाहन के लिए जरूरी है कि सीट का साइज और उसकी मजबूती काफी बेहतर हो, अगर ऐसा नहीं होगा तो ड्राइवर को सुविधाजनक ड्राइवर का अनुभव नहीं मिलेगा। ऐसे में किसी भी बाइक की सीट का चुनाव करते हुए जरूरी है कि उसका साइज और मजबूती को सही ढंग से चेक किया जाए। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखना है कि सीट की ऊंचाई ड्राइवर के लिए आरामदायक रहे।
सीट प्रकार का रखें ख्याल
अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि बाइक में चमड़े की सीट और सिंथेटिक सीट का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। चमड़े की सीट गर्मी और ठंड के मौसम में आमतौर पर मौसम के अनुसार ही काम करती है। गर्मी में गर्म और ठंड के मौसम में ठंडी हो जाती है। वहीं, सिंथेटिक सीट लंबे वक्त तक नहीं चलती है, हालांकि, इसमें कई रंगों और स्टाइल का विकल्प मिल जाता है।
इन बातों का रखें ध्यान
इसके अलावा बाइक के लिए सीट लेने से पहले सीट कितना हीट करती है और सीट की गुणवत्ता किस तरह की है। इसका खास ध्यान रखना होता है। यहां पर आपको बता दें कि एडजेस्टेबल सीट लंबे सफर के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। ड्राइवर को अपनी सुविधा के अनुसार सही सीट का चयन करना चाहिए।