फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Which Electric SUV Charges the Fastest? Full Comparison Inside

Fastest Charging EV: कौन सी इलेक्ट्रिक कार सबसे जल्दी होती है चार्ज? इसने सबको पछाड़ा, जानें चार्जिंग टाइम

Fri, 08 May 2026 10:52 AM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 08 May 2026 10:52 AM IST
सार

Fastest Charging Electric SUV India: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है और अब चार्जिंग स्पीड ईवी मार्केट में गाड़ी खरीदने का नया पैमाना बन चुकी है। ग्राहक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं जो कम समय में चार्ज होकर लंबी दूरी तय करने के लिए तैयार हो जाए। अगर आप भी फास्ट चार्जिंग वाली EV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां जानिए भारत की उन इलेक्ट्रिक SUVs के बारे में जो सबसे तेजी से चार्ज होती हैं।
 

विज्ञापन
Which Electric SUV Charges the Fastest? Full Comparison Inside
Electric Car Charging - फोटो : Freepik

विस्तार

Electric Car Charging Speed: भारत में इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच अब बड़ी संख्या में ग्राहक इलेक्ट्रिक एसयूवी की तरफ रुख कर रहे हैं। हालांकि ईवी खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल अब भी यही रहता है कि गाड़ी कितनी जल्दी चार्ज होगी। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए फास्ट चार्जिंग बेहद अहम हिस्सा बन चुकी है।
विज्ञापन


टाटा कर्व ईवी
चार्जिंग स्पीड के मामले में फिलहाल टाटा कर्व ईवी फिलहाल सबसे तेज मानी जाती है। इसमें 55kWh की बैटरी दी गई है, जिसे 7.2kW AC चार्जर से करीब 6.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। खास बात यह है कि कंपनी ग्राहकों को 7.2kW चार्जर मुफ्त में भी दे रही है। प्राइज की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 16.99 लाख रुपये है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत लगभग 19.49 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन


एमजी विंडसर ईवी भी बनी मजबूत विकल्प
फास्ट चार्जिंग के मामले में एमजी विंडसर ईवी को भी एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है। यह ग्राहकों के लिए बेहतर मानी जाती है, जो स्टाइल और टेक्नोलॉजी दोनों चाहते हैं। इसमें 38kWh और 52.9kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलता है। छोटी बैटरी वाला मॉडल लगभग 7 घंटे में 10 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। कंपनी इसे BaaS (Battery as a Service) मॉडल के साथ भी बेच रही है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत कम हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


MG ZS EV और Mahindra BE6 लिस्ट पर किस नंबर पर?
इस लिस्ट में इन गाड़ियों के बाद एमजी जेडएस ईवी का नंबर आता है। इसमें 50.3kWh बैटरी दी गई है। इसे फुल चार्ज होने में लगभग 8.5 से 9 घंटे का समय लगता है। कंपनी इसके साथ 7.4kW फास्ट चार्जर ऑफर करती है। जिसकी शुरुआती कीमत 17.99 लाख रुपये है। वहीं , महिंद्रा बीई 6 में 59kWh और 79kWh बैटरी विकल्प दिए गए हैं। इसका 59kWh मॉडल 7.2kW चार्जर से करीब 8.7 घंटे में फुल चार्ज होता है। चार्जिंग समय के मामले में यह इस लिस्ट की सबसे धीमी एसयूवी मानी जा रही है। इसकी कीमत 18.90 लाख रुपये से 26.90 लाख रुपये तक जाती है।

ईवी खरीदते समय चार्जिंग क्यों देखना जरूरी होता है?
अब ईवी बाजार में सिर्फ लंबी रेंज ही मायने नहीं रखती, बल्कि फास्ट चार्जिंग भी बड़ा फैक्टर बन चुकी है। कम चार्जिंग समय वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी रोजाना इस्तेमाल और लॉन्ग ड्राइव दोनों के लिए ज्यादा सुविधाजनक साबित हो सकती हैं।


क्या चार्जिंग के लिए सिर्फ बैटरी का साइज काफी है?
अक्सर लोग सोचते हैं कि बड़ी बैटरी मतलब बेहतर गाड़ी, लेकिन इसे ही सच नहीं माना जा सकता। असली खेल बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) का है। टाटा कर्व ईवी  यह दिखाती है कि बड़ी बैटरी को कुशलता से चार्ज करना ही लंबी दूरी की यात्राओं को आसान बनाता है। अगर आप अक्सर सिटी से बाहर जाते हैं, तो 2 घंटे की कम चार्जिंग आपके सफर से तनाव को पूरी तरह खत्म कर सकती है। इसलिए ईवी खरीदते समय फास्ट चार्जिंग पर फोकस करना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed