फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   when dim and dipper lights should be used in motorcycles scooters know

Auto Tips: डीम और डीपर लाइट का गलत इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, सुरक्षित सफर के लिए जानें डिटेल

Sun, 26 May 2024 01:15 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 26 May 2024 01:15 PM IST
सार

दो पहिया वाहन चलाते समय काफी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है। इसके साथ ही वाहन के कई उपकरण सही से काम करें, ये भी जरूरी है। ऐसे में जानिए डीम और डीपर लाइट का सही इस्तेमाल कैसे करें। 

विज्ञापन
when dim and dipper lights should be used in motorcycles scooters know
Auto Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

सड़कों पर दो पहिया वाहन चलाते समय ड्राइवर को ज्यादा ध्यान की जरूरत होती है। दरअसल दो पहिया वाहन चालक की जरा सी लापरवाही जान पर खतरा पैदा कर सकती है। ये तो आप जानते ही होंगे दो पहिया वाहन से सुरक्षित सफर के लिए बाइक या स्कूटर के सभी उपकरण सही से काम करें। बाइक और स्कूटर में लाइट्स का मुख्य काम ड्राइवर को आगे का रास्ता दिखाना होता है। 

विज्ञापन

दो पहिया वाहनों में डीम और डीपर के नाम से दो लाइट्स होती है। अगर इन लाइट्स का सही ढंग से इस्तेमाल किया जाए तो सफर काफी सुरक्षित हो जाता है। साथ ही आसपास चल रहे वाहनों को सतर्क होने का मौका मिलता है। डीम और डीपर लाइट के बारे में काफी लोग सही से नहीं जानते हैं, आगे जानिए क्या है इसकी जानकारी। 

विज्ञापन

डीम लाइट

अगर आप नहीं जानते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डीम लाइट कम रोशनी वाली लाइट होती है। डीम लाइट बेहद कम लाइट वाली जगहों पर इस्तेमाल होती है। डीम लाइट का इस्तेमाल शहरों की सड़क, गली या कम लाइट की जरूरत वाली जगहों पर होता है। इन लाइट्स की क्षमता कम होती है, ऐसे में सामने से आ रहे वाहन और लोगों को ये लाइट आंखों में चुभती नहीं है। 

डीपर लाइट

डीपर लाइट तेज रोशनी के साथ आती हैं। डीपर लाइट को हाई बीम लाइट भी कहा जाता है। दो पहिया वाहनों में डीपर लाइट का इस्तेमाल अंधेरे वाली सड़कों पर, हाइवे और किसी गांव वाली सड़क पर इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा इस लाइट का इस्तेमाल खराब मौसम जैसे कोहरे और धुंध में होता है। इस लाइट के जरिए ड्राइवर काफी दूर तक देख सकता है।

विज्ञापन

सड़क पर इसका रखें खास ध्यान

अगर आप रोजाना बाइक और स्कूटर का इस्तेमाल करते हैं तो वाहन चलाने से पहले डीम और डीपर लाइट को चेक करें। अगर ये लाइट्स सही से काम नहीं कर रही है तो इसे जल्द से जल्द बदल लें। वहीं, अगर आप रात के समय पर दो पहिया वाहन का इस्तेमाल करते हैं तो डीपर लाइट का इस्तेमाल करें। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि डीपर लाइट का इस्तेमाल करते वक्त अगर कोई सामने से वाहन आता है तो सामने वाले चालक को तेज रोशनी से बचाने के लिए डीम लाइट का इस्तेमाल करें, वरना हादसा होने की संभावना बन सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed