फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Wheels India Limited expects demand for cast aluminium wheels to grow this year automobiles wheels

Cast Aluminium Wheels: व्हील्स इंडिया ने इस साल कास्ट एल्युमीनियम व्हील्स की मांग बढ़ने की जताई उम्मीद

Thu, 14 Jul 2022 02:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 14 Jul 2022 02:47 PM IST
सार

ऑटोमोबाइल के लिए पहिये बनाने वाली कंपनी Wheels India Ltd (व्हील्स इंडिया लिमिटेड) ने गुरुवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि इस साल कास्ट एल्यूमीनियम व्हील्स की मांग बढ़ेगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
Wheels India Limited expects demand for cast aluminium wheels to grow this year automobiles wheels
car alloy wheels - फोटो : For Reference Only

विस्तार

ऑटोमोबाइल के लिए पहिये बनाने वाली कंपनी Wheels India Ltd (व्हील्स इंडिया लिमिटेड) ने गुरुवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि इस साल कास्ट एल्यूमीनियम व्हील्स की मांग बढ़ेगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


कंपनी पिछले साल अपने निर्यात में 1,000 करोड़ रुपये का मील का पत्थर पार करने में कामयाब रही। कंपनी के चेयरमैन एस राम ने नई दिल्ली में 63वीं वार्षिक आम सभा की बैठक में शेयरधारकों को बताया कि फाउंडेशन आने वाले वर्षों में ग्राहकों के साथ-साथ निर्यात बाजार को विकसित करने के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि व्हील्स इंडिया यूरोप और अमेरिका में बिक्री के लिए फॉर्ज्ड एल्यूमीनियम व्हील्स का उत्पादन बढ़ाने में सक्षम है। उन्होंने कहा "पिछले साल, हमने थेरवॉय कंडिगई (चेन्नई के पास) में नए प्लांट से कास्ट एल्यूमीनियम व्हील्स के उत्पादन का पहला पूरा वर्ष देखा। इन पहियों को दुनिया में कास्ट एल्यूमीनियम व्हील्स के सबसे बड़े आफटर मार्केट डिस्ट्रीब्यूटर को बेचा जाता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इस साल मांग बढ़ने की उम्मीद है।' 

राम ने कहा कि कंपनी ने पिछले साल निर्माण उपकरण उद्योग में एक मजबूत सुधार देखा है। क्योंकि अधिकांश 'अर्थव्यवस्थाओं' की मांग में पोस्ट-कोविड-19 महामारी रिकवरी दर्ज की गई थी और इस साल मांग मजबूत रहने की उम्मीद थी।

विंड मिल (पवन-चक्की) सेगमेंट के बारे में उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद यूरोप ऊर्जा संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे वैश्विक पवन-चक्की उद्योग में सुधार की संभावनाएं हैं जहां व्हील्स इंडिया अपने पुर्जों की आपूर्ति करता है।

अध्यक्ष ने कहा कि व्हील्स इंडिया ने वाणिज्यिक वाहन सेगमेंट में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की है और छोटे, हल्के, मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की मांग दो साल के महामारी के कारण भारी गिरावट के बाद बढ़ रही थी।


उन्होंने कहा कि ऑटोमोटिव उद्योग में इस साल 'वस्तु मुद्रास्फीति में कमी' और भागों की 'उपलब्धता में सुधार' के साथ सुधार होना चाहिए।

बोर्ड की मंजूरी के बाद व्हील्स इंडिया के साथ सुंदरम हाइड्रोलिक्स के विलय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, इससे निर्माण उद्योग के लिए सुंदरम हाइड्रोलिक्स द्वारा निर्मित हाइड्रोलिक उत्पादों को विकसित करने में मदद मिलने की संभावना है जहां व्हील्स इंडिया का ग्राहकों के साथ मजबूत रणनीतिक संबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed