फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   What to do in case of accident know the detail

Car Safety Tips: कभी सड़क पर हो जाए हादसा तो क्या करें? इन बातों को रखें याद

Tue, 30 Apr 2024 04:52 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 30 Apr 2024 04:52 PM IST
सार

अक्सर लोगों को पता नहीं होता है कि सड़क पर हादसा होने के बाद क्या करना है। इस खबर में जानिए हादसा होने के बाद आपको किन बातों का ध्यान रखना है। 

विज्ञापन
What to do in case of accident know the detail
Car Safety Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश की सड़कों पर गाड़ी चलाना काफी मुश्किल काम होता है। सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त आपको यातायात नियमों का ध्यान रखना है। अगर आप ऐसा करते हैं तो कई बड़े हादसों से खुद को बचा सकते हैं। अक्सर देखा जाता है कि लोग सड़क पर नियमों की अनदेखी करते हैं, ऐसे में गाड़ियों के हादसे हो जाते हैं। 

विज्ञापन

सड़क पर सेफ जोन में रखें गाड़ी

सड़क पर हमेशा खुद को सुरक्षित जोन में रखें। अगर सड़क पर काफी ज्यादा ट्रैफिक हैं तो कोशिश करें कि अपनी गाड़ी को आगे वाली गाड़ियों से थोड़ा दूर रखें। अक्सर देखा गया है कि कार सड़क पर क्रैश हो जाती है। ऐसा हादसा अक्सर अंधेरे और फिसलने वाले रास्तों पर होता है। इसके अलावा बारिश, बर्फ वाली सड़क और किसी छुपे हुए टर्न पर भी बड़े हादसे होते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि आप अपनी गाड़ी को ट्रैफिक से दूर ले जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल मदद लें

अगर सड़क पर कभी हादसा हो जाए तो आपको इस बात का ध्यान रखना है कि हादसे से किसी को भी अगर कोई नुकसान हुआ है तो उनको सबसे पहले स्वास्थ्य मदद पहुंचाएं। साथ ही आप एंबुलेंस की मदद ले सकते हैं। वही, अगर सड़क हादसे में एंबुलेंस या स्वास्थ्य मदद पहुंचने में देरी हो रही है तो खुद कोशिश करें कि किसी घायल व्यक्ति की मदद करें। किसी भी तरह की सहायता घायल इंसान के लिए काफी अहम हो सकती है। 

विज्ञापन

पुलिस में करें रिपोर्ट

सड़क हादसा होने के बाद मेडिकल मदद मिल जाए तो फिर पुलिस को हादसे की सूचना दें। साथ ही हादसे की पूरी जानकारी देते हुए हादसे का मामला दर्ज कराएं।

बीमा क्लेम का रखें ध्यान

अगर कभी सड़क हादसा हो जाए तो इस बात का ध्यान रखें कि कार बीमा क्लेम के लिए आपको कुछ फोटो की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में हादसे के बाद कार की स्थिति की फोटो अपने पास रखें। इनकी मदद से आपको कार बीमा क्लेम मिल जाएगा। ये फोटो आपको अपने बीमा क्लेम के लिए काम आ सकती है। 

हादसा करने वाले की फोटो या स्कैच

सड़क पर कभी भी हादसा हो जाए तो जिसने भी आपको नुकसान पहुंचाया हो, उसकी फोटो लेने की कोशिश करें। इसके साथ ही हादसा करने वाले की गाड़ी की जितनी हो सकें फोटो लेने का प्रयास करें। इसके अलावा अगर आपको हादसा करने वाले इंसान का स्कैच याद है तो पुलिस को इसकी सूचना जरूर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed