{"_id":"67b46fab2f106309520139e2","slug":"what-should-be-your-salary-if-you-want-to-buy-a-car-worth-rs-10-lakh-2025-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Car Help: 10 लाख की कार खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानें लें ये जरूरी फॉर्मूला","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Help: 10 लाख की कार खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानें लें ये जरूरी फॉर्मूला
Tue, 18 Feb 2025 05:04 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 18 Feb 2025 05:04 PM IST
सार
10 लाख की कार खरीदना चाहते हैं? पहले जान लें इसके लिए आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए।
विज्ञापन
Car Showroom
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप 10 लाख रुपये की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि आपकी मासिक सैलरी और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी इसे अफोर्ड करने लायक है या नहीं। कार खरीदते समय सिर्फ ऑन-रोड प्राइस ही नहीं, बल्कि EMI, मेंटेनेंस, इंश्योरेंस और फ्यूल खर्च भी ध्यान में रखना जरूरी होता है।
कैसे तय करें सैलरी के हिसाब से बजट?
फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कार लोन लेने का एक सुरक्षित फॉर्मूला यह है कि आपकी EMI आपकी नेट मंथली इनकम के 15-20% से ज्यादा न हो।
विज्ञापन
कैसे तय करें सैलरी के हिसाब से बजट?
फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कार लोन लेने का एक सुरक्षित फॉर्मूला यह है कि आपकी EMI आपकी नेट मंथली इनकम के 15-20% से ज्यादा न हो।
10 लाख की कार के लिए कितनी होगी EMI?
कार शोरूम
- फोटो : अमर उजाला
अगर आप 10 लाख रुपये की कार खरीदते हैं और 20% (2 लाख रुपये) का डाउन पेमेंट करते हैं, तो 8 लाख रुपये का लोन लेना होगा। आमतौर पर बैंक 5 साल के लिए 9-10% ब्याज दर पर कार लोन देते हैं। इस आधार पर अनुमानित EMI 16,500 रुपये से 17,500 प्रति माह तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कितनी होनी चाहिए सैलरी?
Hyundai Car Showroom
- फोटो : Hyundai
अगर आपकी मासिक इनकम 80,000 रुपये या उससे ज्यादा है, तो आप बिना किसी फाइनेंशियल दबाव के 10 लाख रुपये की कार खरीद सकते हैं। हालांकि आपको अन्य खर्चों पर भी ध्यान देना होगा, जैसे कि इंश्योरेंस, मेंटेनेंस और फ्यूल खर्च जिसपर सालाना 1 लाख रुपये से भी ज्यादा खर्च हो सकता है।
फैसला सोच-समझकर लें
Car Showroom
- फोटो : Freepik
अगर आपकी सैलरी ₹70,000 – ₹80,000 के आसपास है, तो आपको अपने बजट के अनुसार एक सस्ती कार या लॉन्गर लोन टेन्योर का विकल्प चुनना चाहिए। बिना सोचे-समझे महंगी कार खरीदने से फाइनेंशियल स्ट्रेस बढ़ सकता है। इसलिए EMI कैलकुलेशन, डाउन पेमेंट और बाकी खर्चों को ध्यान में रखते हुए सही फैसला लें।