फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   what is car making cost know details

Auto News: एक कार तैयार करने में कितनी लागत आती है? जानें कौन से फैक्टर्स होते हैं शामिल

Fri, 10 May 2024 06:14 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Fri, 10 May 2024 06:14 PM IST
सार

आप कभी न कभी कार में जरूर बैठे होंगे, हो सकता है आप कार चलाते भी हो। ऐसे में आपको कार के कई फीचर्स के बारे में पता होगा। मगर क्या आप ये जानते हैं कि एक कार को बनाने में कितनी लागत आती है। जानिए डिटेल। 

विज्ञापन
what is car making cost know details
Auto News - फोटो : Freepik

विस्तार

देश में ऑटो सेक्टर अच्छी गति से आगे बढ़ रहा है। वाहन निर्माता लगातार अपनी कारों के फीचर में सुधार कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको एक बार कुछ मिनट रुककर इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। दरअसल, अधिकतर लोग इस बात की जानकारी नहीं रखते हैं कि एक कार बनाने में कितना खर्चा आता है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो इसकी जानकारी नहीं रखते हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है।

विज्ञापन

कई फैक्टर्स होते हैं शामिल

एक कार बनाने में कितना खर्चा आएगा, इसके पीछे कई फैक्टर्स निर्भर करते हैं, जैसे कार किस तरह की है, कार का मॉडल. कार में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और कार बनाने में लगे लोगों की लागत जोड़कर सारा खर्च निकाला जाता है। इन सभी चीजों को ध्यान में रखकर ही एक कार की लागत निर्धारित होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत निर्धारण में अहम होते हैं ये फैक्टर

एक कार बनाने में आने वाली लागत ऊपर-नीचे हो सकती है। इसमें कार में लगने वाले उपकरण, मजदूरों की लागत, शिपिंग कॉस्ट, टैक्स और फीस शामिल है। यहां पर आपको बता दें कि कार को तैयार करने में उसकी लागत अलग-अलग मॉडल के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। कार में लगने वाले उपकरण की गुणवत्ता कई बार अलग-अलग होती है। कार बनाने वाले इंजीनियर और मैकेनिकों की स्किल भी काफी हद तक कार की लागत तय करने में भूमिका निभाती है। इसके अलावा कार को शिपिंग के दौरान आने वाला खर्चा इस बात पर निर्भर करता है कि कार का मॉडल क्या है, उसका साइज क्या है। 

विज्ञापन

कैसे होता है कार की लागत निर्धारित

एक कार की लागत उसके उपकरणों और सप्लाई पर भी निर्भर करती है। एक कार को तैयार करने से पहले उसके डिजाइन और उपकरणों पर काफी रिसर्च होती है। इसमें काफी खर्चा आता है, साथ ही कई बार सुरक्षा और कानूनी जरूरतों को भी पूरा करना होता है। 
अंत में वाहन निर्माता कंपनियां कार के प्रोडक्शन की लागत, ओवरहेड लागत, मार्केटिंग लागत, विज्ञापन में आने वाली लागत, टैक्स और फीस को भी शा्मिल किया जाता है। इसके अलावा कार की कीमत निर्धारित करते वक्त कंपनियां अपनी प्रतिस्पर्धी कंपनियों पर भी ध्यान देती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed