फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   What Happens When EV Battery Hits 0%? Understanding Turtle Mode

EV Battery: बैटरी खत्म होते ही क्या बंद हो जाती है इलेक्ट्रिक कार? जाने 0% पर भी खुद को कैसे बचाती है ईवी

Sun, 10 May 2026 11:17 AM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 10 May 2026 11:17 AM IST
सार

EV Battery Drain: इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है, लेकिन ईवी खरीदते वक्त लोगों के मन में अक्सर डर भी रहता है कि अगर बीच रास्ते में बैटरी खत्म हो गई तो क्या होगा? क्या कार झटके से रुक जाएगी या लॉक हो जाएगी? आइए जानते हैं इस स्थिति में इलेक्ट्रिक कार चालकों को क्या करना चाहिए...
 

विज्ञापन
What Happens When EV Battery Hits 0%? Understanding Turtle Mode
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Turtle Mode: इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि अगर ईवी की बैटरी पूरी तरह खत्म हो जाए तो क्या होगा। अच्छी बात यह है कि इलेक्ट्रिक कार कभी भी अचानक बंद नहीं होती, बल्कि पहले कई बार अलर्ट देती है। बैटरी कम होने पर कार टर्टल मोड में चली जाती है, जहां स्पीड और एसी जैसे फीचर्स सीमित हो जाते हैं ताकि ड्राइवर सुरक्षित जगह तक पहुंच सके।
विज्ञापन


टर्टल मोड क्या होता है ?
जब बैटरी बेहद कम होती है, तो कार खुद से ही टर्टल मोड पर चली जाती है। इस दौरान कार की स्पीड सीमित हो जाती है और एसी व अन्य कुछ फीचर्स बंद हो जाते हैं। साथ पावर सेविंग मोड भी खुद ही चालू हो जाता है। अगर कार की बैटरी कम हाेने लगती है, तो पहले ही डैशबोर्ड पर कछुए का निशान दिखाई देता है, जो संकेत देता है कि बैटरी बेहद कम है इसे चार्ज करें।
विज्ञापन


बैटरी खत्म होने से पहले मिलते हैं कई अलर्ट
इलेक्ट्रिक कारें कभी भी अचानक बंद नहीं होतीं। जब बैटरी 15-20 प्रतिशत तक पहुंचती है, तो चालक को डैशबोर्ड पर चार्जिंग का अलर्ट आने लगता है। बैटरी और कम होने पर लाल चेतावनी संकेत और बीप साउंड ड्राइवर को सतर्क करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


0% बैटरी पर भी बची रहती है थोड़ी पावर
बहुत से लोगों को ये बात नहीं पता होती, कि अगर डिस्प्ले पर बैटरी 0% दिखने लगे, तब भी EV में थोड़ी रिजर्व एनर्जी मौजूद रहती है। इसका मकसद ड्राइवर को सुरक्षित जगह तक पहुंचने का समय देना होता है।

पूरी तरह रुकने के बाद क्या काम करता है?
अगर चार्जिंग स्टेशन तक पहुंचना संभव नहीं हो पाता, तो ईवी धीरे-धीरे रुक जाती है। हालांकि इसके बाद भी दरवाजों के लॉक, खिड़कियां और बाहरी लाइट्स कुछ समय तक काम करते रहते हैं। ब्रेक और स्टीयरिंग भी काम करते हैं, लेकिन थोड़े भारी महसूस हो सकते हैं।


रास्ते में फंस जाएं तो क्या करें?
पेट्रोल कार की तरह ईवी में बोतल से बैटरी चार्ज नहीं की जा सकती। ऐसी स्थिति में टो-ट्रक बुलाना पड़ सकता है। कुछ शहरों में मोबाइल ईवी चार्जिंग वैन की सुविधा भी उपलब्ध है, जो सड़क किनारे आकर कार को थोड़ा चार्ज कर देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed