फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   what degree should the car ac be run in rain know the details

Car AC Tips: बारिश के मौसम में कितना होना चाहिए कार के एसी का तापमान? जानिए सही जवाब

Sat, 13 Jul 2024 11:53 AM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 13 Jul 2024 11:53 AM IST
सार

मानसून के समय पर कार के एसी को कितने तापमान पर रखना चाहिए। अगर आप इस सवाल का सही जवाब नहीं जानते हैं तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें। इससे आपको बारिश के दौरान काफी बड़ा फायदा हो सकता है। 
 

विज्ञापन
what degree should the car ac be run in rain know the details
Car AC Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश के ज्यादातर राज्यो में बरसात का दौर शूुरू हो चुका है। दिल्ली एनसीआर समेत कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। इस मौसम में अक्सर लोगों का आम सा सवाल होता है कि मानसून के दौरान कार का एसी कितनी डिग्री पर चलाना चाहिए। कार चलाने वाले अधिकतर लोगों को इसका सही जवाब नहीं पता होता। अगर कार से सफर करते हैं तो आपको इस अहम सवाल के सही जवाब की जानकारी होनी चाहिए। नीचे जानिए क्या है इसकी डिटेल। 

विज्ञापन

बारिश में कितना होना चाहिए एसी का तापमान

कई कार चालक गाड़ी के एसी को ज्यादा तापमान के साथ चलाते हैं, ऐसा करने से कार के इंजन पर अधिक दबाव पड़ता है। ऐसे में हर ड्राइवर को पता होना चाहिए कि बारिश में कार के एसी को कितने तापमान रखें कि गाड़ी में बैठे लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। आपको बता दें कि कार का एसी का तापमान बाहर के तापमान के हिसाब से निर्धारित करना चाहिए। जैसे अगर बाहर का तापमान 22 डिग्री है तो कार के अंदर एसी का तापमान 20 डिग्री पर रखा जा सकता है। ऐसा करने से बारिश के दौरान कार की विंडशील्ड और खिड़कियों पर जमी भाप हट जाएगी। साथ केबिन का तापमान सामान्य लगने लगेगा। कार के बाहर का तापमान जांचने के लिए आप गूगल की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह फीचर कर सकता है मदद

यह तो आप जानते ही होंगे कि बारिश के बाद वातावरण काफी हद तक उमसभरा हो जाता है। ऐसे में लोगों को ठंडी कूलिंग की जरूरत होती है। ऐसे में कार का एक कमाल का फीचर आपकी मदद कर सकता है। जी हां, कार का ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल फीचर खुद ही आवश्यकता के अनुसार कार के भीतर का तापमान सेट कर देता है। इसके बाद कार का एसी बेहतर कूलिंग देता है। साथ ही उमसभरी गर्मी से यात्रियों को लाभ मिलता है। हालांकि, अगर कार में ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल फीचर नहीं है तो कार के एसी को मध्यम रेंज पर रखा जा सकता है। 

विज्ञापन

इस बात का रखें ध्यान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर कार का एसी जरूरत से अधिक ठंडक देगा तो इससे गाड़ी के फ्यूल पर भी खास असर पड़ेगा। ऐसे में फ्यूल जल्दी खत्म हो जाएगा। ऐसे में कोशिश करें कि जब कार का एसी अच्छी कूलिंग दें तो उसका तापमान और कम कर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed